Home देश इस तरीके से करें Classic Hangouts से लोकल और इंटरनेशनल कॉल, इन...

इस तरीके से करें Classic Hangouts से लोकल और इंटरनेशनल कॉल, इन स्टेप्स को करें फॉलो

39
0

अगर आप इंटरनेशनल या लोकल नंबर पर बात करना चाहते हैं तो आप हैंगआउट्स के ज़रिए भी कॉल कर सकते हैं. आपको बता दें कि आप कंप्यूटर के ज़रिए भी कॉल लगा सकते हैं. कॉल करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

अगर आप इंटरनेशनल या लोकल नंबर पर बात करना चाहते हैं तो आप हैंगआउट्स (Hangouts) के ज़रिए भी कॉल कर सकते हैं. आप अपने एंड्रॉयड या आईफोन किसी भी फोन से कॉल कर सकते हैं. आपको बता दें कि आप कंप्यूटर के ज़रिए भी कॉल लगा सकते हैं. हालांकि, साल 2021 की शुरुआत में हैंगआउट्स में फोन की सुविधा बंद हो जाएगी. लेकिन अगर आप अमेरिका में है तो गूगल वॉइस को अपग्रेड करके इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे. वहीं, आप अमेरिका में नहीं हैं या फिर गूगल वॉइस अपग्रेड नहीं किया है तो 2020 के आखिर तक क्लासिक हैंगआउट के ऐक्सिस के साथ हैंगआउट्स के जरिए फोन कॉल कर सकते हैं. आपको बता दें कि हैंगआउट्स में इनकमिंग या आउटगोइंग इमरजेंसी सर्विस कॉल का फायदा नहीं उठाया जा सकता.

जानिए एंड्रॉयड से फोन कॉल करने का तरीका

1; सबसे पहले अपने फोन में ऐप को डाउनलोड करें.

2; आप हैंगआउट्स को अपना डिफॉल्ट कॉलिंग ऐप नहीं बना सकते, लेकिन आप वेबसाइट या ऐप से कॉल करते समय हैंगआउट्स डायलर चुन सकते हैं.

3; अपने ऐंड्रॉयड फोन पर Hangouts Dialer ऐप खोलें.

4; ध्यान रहे आपका फोन ऐंड्रॉयड 4.1 या इससे ऊपर के वर्जन पर हो.

5; अगर आपके पास गूगल अकाउंट नहीं है तो पहले इसके लिए साइनअप कर लें.

6; अब किसी व्यक्ति का नाम या फोन नंबर टाइप करें और फिर लिस्ट से नंबर सिलेक्ट करें.

7; नंबर डायल करने के लिए नीचे डायलपैड पर टैप करें, इसके बाद कॉल पर टैप करें.

हैंगआउट्स के जरिए कंप्यूटर से फोन कॉल कैसे करें

1; अगर आप अपने गूगल वॉइस अकाउंट के ज़रिए कॉल कर रहे हैं तो इसमें आपको गूगल वॉइस नंबर दिखाई देगा.

2; सबसे पहले तो आपको hangouts.google.com या जीमेल में हैंगआउट्स पर जाना होगा.

3; इसके बाद अब Call टैब पर क्लिक कीजिए.

4; यहां आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा, फोन नंबर या नाम टाइप करें.

5; अगर आप इंटरनेशनल कॉल लगा रहे हैं तो यहां आपको कोड एंटर करना होगा. जो आपको मेन्यू से मिल जाएगा.

6; इसके अलावा आप कॉलिंग क्रेडिट के रिफंड के लिए भी रिक्वेस्ट दे सकते हैं.

7; आप जिसको कॉल करना चाहते हैं, उसके नाम पर क्लिक करें.

8; एक्सटेंशन एंटर करने के लिए डायलपैड पर क्लिक करें.

9; अब अगर आप कॉल को एंड करना चाहते हैं तो हैंडआउट विंडो को क्लोज़ कर दें. नहीं तो आप एंड कॉल के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके अलावा कॉलिंग क्रेडिट खत्म होने पर कॉल अपने आप कट जाएगी.

इसके अलावा कॉल हिस्ट्री भी सकती जा सकती है. इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर पर hangouts.google.com या जीमेल में जाकर हैंगआउट्स खोलना होगा. उसके बाद Phone टैब में New Conversation पर क्लिक करें और फिर Add Credit Add question पर क्लिक करें. Google Voice में आपके कॉलिंग क्रेडिट्स, कॉल और बिलिंग हिस्ट्री दिख जाएगी.