Home देश eForce ऐप पर 1 लाख से ज्यादा मजदूरों ने कराया रजिस्ट्रेशन, रियल्टी...

eForce ऐप पर 1 लाख से ज्यादा मजदूरों ने कराया रजिस्ट्रेशन, रियल्टी सेक्टर को मिल रही है मदद

59
0

eForce App- ये प्लेटफॉर्म कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा देता है. इस ऐप के जरिए लगभग एक लाख से ज्यादा मजदूरों को फायदा मिला है.

कंस्‍ट्रक्‍शन सेक्‍टर को स्किल्‍ड लेबर उपलब्‍ध कराने के लिए हाल ही में लॉन्च की गई ऐप eForceको अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. Captech Technologies की eForce ऐप पर अभी तक एक लाख से अधिक मजदूर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. ये प्लेटफॉर्म कई भाषाओं में उपलब्ध है. इस ऐप के जरिए लगभग लाखों मजदूर अपने काम का विस्तार कर रहे हैं. कंपनी ने सामान्‍य ठेकेदारों, प्रोजेक्‍ट डेवलपर्स, प्रवासी मजदूरों, स्‍पेशलाइज्‍ड वेंडर्स के बीच आने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए एक बेहतरीन टेक प्‍लेटफॉर्म तैयार किया है

.eForce ऐप के बारे में जानिए-

इस ऐप पर श्रमिक ठेकेदार रजिस्‍ट्रेशन कराकर कंस्‍ट्रक्‍शन सेक्‍टर को स्किल्‍ड लेबर उपलब्‍ध करा सकते हैं. लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनियों ने अपने प्रोजेक्‍ट्स का काम फिर शुरू कर दिया है, लेकिन उनके सामने विशेषज्ञ ठेकेदार और पर्याप्‍त संख्‍या में मजदूरों को खोजना मुसीबत का कारण बन गया है.

ऐसे में कंस्‍ट्रक्‍शन सेक्‍टर से जुड़े लोगों के बीच ज्‍यादा पारदर्शी और बेहतर संबंधों वाली व्‍यवस्‍था की दरकार महसूस की जा रही है ताकि सभी जरूरी चीजें व लोगों को जुटाकर तेजी से परियोजनाओं को पूरा किया जा सके.

कैपटेक टेक्‍नोलॉजीज का ई-फोर्स ऐप कंस्‍ट्रक्‍शन सेक्‍टर में मौजूदा चलन को पूरी तरह से बदल सकता है. ई-फोर्स ऐप पर रजिस्‍ट्रेशन कराने वालों को काम की तलाश में इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी.

इस पर ठेकेदार ही नहीं श्रमिक भी रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं. इससे कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनियों को मजदूर और श्रमिकों को काम मिलने में आसानी होगी. टेक्‍नोलॉजी ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है. कंस्‍ट्रक्‍शन इंडस्‍ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है. कंस्‍ट्रक्‍शन सेक्‍टर में भी तकनीक का जमकर इस्‍तेमाल हो रहा है.

कैपटेक टेक्‍नोलॉजी के फाउंडर और सीईओ आशुतोष कत्‍याल ने कहा कि भारत में कंस्‍ट्रक्‍शन दूसरा सबसे बड़ा रोजगार उपलब्‍ध कराने वाला सेक्‍टर है. फिलहाल इस सेक्‍टर पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं.

हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने शहरों को लौट चुके प्रवासी मजदूरों को वापस लाना है. ई-फोर्स ऐप ठेकेदारों, डेवलपर्स, श्रमिक ठेकेदारों और सेपशलाइज्‍ड वेंडर्स के बीच पुल का काम करेगा. हमें उम्‍मीद है कि हमारी इस पहल से देश के कंस्‍ट्रक्‍शन उद्योग को रफ्तार मिलेगी. इससे उद्योग तेजी से पटरी पर लौट सकेगा.

वर्तमान में भारत में Captech eForce प्लेटफॉर्म का उपयोग महाराष्ट्र के सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CIDCO) के वाणिज्यिक क्षेत्र और बायसी मुम्बई के नवी मुंबई और JJ अस्पताल के साथ कई अन्य निर्माण स्थलों पर किया जा रहा है.