सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह मुंबई और गोवा में अलग अलग जगहों पर छापे मारे हैं.
मंंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार सुबह से ही बड़ी कार्रवाई करते हुए इस पूरे मामले में ड्रग नेटवर्क के आंका को गिरफ्तार किया है. खबर है कि करमजीत नाम का शख्स ही को ड्रग सप्लाई किया करता था जो बाद में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के पास पहुंचा करती थी. बता दें कि करमजीत कैपरी और लिटिल हाइट्स में ड्रग्स सप्लाई करता था.
बता दें किआज सुबह से ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में लगी हुई है. एनसीबी की टीम सुबह से ही मुंबई और गोवा में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है जो अभी तक जारी है. एनसीबी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन को लेकर ये छापेमारी जारी है.
जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरोड्रग मामले में अभी तक जिन-जिन लोगों से पूछताछ की है, उन्होंने इस पूरे नेटवर्क की जानकारी एनसीबी के अधिकारियों को दी थी.जिसके बाद एनीसीबी की टीम ने गोवा से कई लोगों को हिरासत में ले लिया है. खबर है कि अभी कुछ और ड्रग पेडलर की गिरफ्तारी हो सकती है. इन सभी ड्रग पेडलर के पास से भारी मात्रा में ड्रग बरामद की गई है.
शोविक और रिमांडा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है
बता दें कि 23 साल के अब्देल बासित परिहार और 21 साल के आरोपी जैद विलात्रा को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शोविक चक्रवर्ती और सैम्युल मिरांडा को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इन सभी लोगों पर डग्स की खरीद फरोख्त का आरोप है और एनसीबी की टीम ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है.



