मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस पर बीएमसी ने बुधवार को तोड़-फोड़ की है. उनके मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी के कर्मचारियों ने कंगना के ऑफिस के अवैध हिस्से पर कार्रवाई शुरू कर दी थी. कंगना बुधवार तड़के मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं. वह अपने घर से चंडीगढ़ गई थीं और यहां से मुंबई के लिए निकली थीं. कंगना रनौत ने महाराष्ट्र वापस न आने देने को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने फिर एक बार कड़े तेवर दिखाए और दो टूक कहा कि मैं न तो डरूंगी, न झुकूंगी. वहीं कंगना के मुंबई आने से पहले ही उनकी ऑफिस बिल्डिंग पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई शुरू हो गई थी.
कंगना के बंगले पर बीएमसीने अपना हथौड़ा चलाया तो एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाइकोर् में अपील की, जिस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया. कंगना रनौत के बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर की जा रही बीएमसी की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी.
वहीं इसके बाद कंगना के आने का इंतजार हो रहा था, कंगना की फ्लाइट का लैंड करने का जैसे ही वक्त हुआ वैसे ही एयपोर्ट पर जबरदस्त भीड़ हो गई. शिव सेना के कार्यकर्ता कंगना के विरोध में एयरपोर्ट पहुंचे तो वहीं कंगना के कई सपोर्टर्स भी एयरपोर्ट पहुंचे थे. हालांकि कंगना उस रास्ते से नहीं निकलीं जहां पर भीड़ मौजूद थी.
वहीं कंगना रनौत वाई श्रेणी की सुरक्षा के बीच मुंबई जैसे ही पहुंची वैसे ही उन्होंने अपनी तोड़ी गई ऑफिस बिल्डिंग का जायजा लिया. एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक साथ कई वीडियोज भी शेयर किए जिसमें उन्होंने #deathofdemocracy जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया.
वहीं इसके बाद कंगना ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ही इस पूरे मामले पर स्टेटमेंट जारी करते हुए एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा- उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने मूवी माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा… ये वक्त का पहिया है. याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता. मुझे लगता है कि तूने मुझपर बहुत बड़ा एहसान किया है. क्योंकि मुझे पता तो था कश्मीरी पंडिंतों पर क्या बीती होगी, आज मैंने महसूस किया है.



