Home मनोरंजन सुशांत की गर्दन पर पड़े निशान पर टीम को है शक,...

सुशांत की गर्दन पर पड़े निशान पर टीम को है शक, डॉक्टरों से पूछे सवाल

59
0

डॉक्टरों को अब सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर शक गहराने लगा है. एम्स के तीन डॉक्टरों की टीम ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से उनके शरीर पर मौजूद जख्म के बारे में सवाल किए हैं.

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूतकी मौत के मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है. मौत के बीच ड्रग एंगल सामने आने के बाद जहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरोके भाई शोविक चक्रवर्ती और पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है वहीं डॉक्टरों को अब सुशांत की आत्महत्या पर ही शक गहराने लगा है. एम्स के तीन डॉक्टरों की टीम ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से उनके शरीर पर मौजूद जख्म के बारे में सवाल किए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक,एम्स के डॉक्टरों को शक पैदा कर रहा है. बता दें कि सुशांत के गले में मौजूद जख्म के निशान उसके गले के बीच में हैं और एक लाइन से दिखाई दे रहे हैं. जबकि अगर कोई फांसी लगाता है कि गर्दन के सबसे ऊपर के हिस्से में ये निशान बनते हैं और निशान तिरछे होते हैं और फंदा ऊपर होने के कारण गर्दन पर खरोंच के निशान भी आ जाते हैं.

यही कारण है कि एम्स के डॉक्टर इस मामले में कई बार सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ कर चुके हैं. खबर है कि एम्स के डॉक्टरों ने एक बार फिर कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टरो से पूछने के लिए कुछ सवाल तैयार किए हैं. इसमें सबसे अहम सवाल ये है कि सुशांत के गले पर मौजूद जख्म के निशान पर आप लोगों की क्या राय है. दूसरा आपने इस बात को कैसे खारिज की सुशांत का गला नहीं घोंटा गया है. तीसरा आप ये कैसे कह सकते हैं कि सुशांत की मौत कुर्ता से फंदा लगाने से हुई. सुशांत की मौत को लेकर दुनिया के सामने जिस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं उसका जवाब आप कैसे देंगे.

आज दिल्ली वापस जा सकते है एम्स के डॉक्टर
बता दें कि एम्स के डॉक्टर टी मिल्लवर, डॉ आदर्श कुमार और डॉ अभिषेक यादव आज इन सवालों के जवाब कूपर अस्पताल के डॉक्टरों से करेंगे. एम्स के ये सभी डॉक्टर पिछले 4 सितंबर से मुंबई में हैं और आज दोपहर दिल्ली पहुंचने वाले हैं.