Home देश PUBG और LUDO सहित चीन के 118 ऐप्स बैन, लोग Memes और...

PUBG और LUDO सहित चीन के 118 ऐप्स बैन, लोग Memes और जोक्स बनाकर ले रहे हैं मजे

65
0

भारत सरकार ने चाइनीज ऐप्स (Chinese Apps) को बैन कर पड़ोसी देश पर एक और डिजिटल स्ट्राइक की है. इस बार सरकार ने 118 चाइनीज ऐप्स (Chines Apps) बैन कर दिए हैं. इन ऐप्स में देश में सबसे ज्यादा पॉपुलर गेमिंग ऐप्स (Gaming App) पबजी के अलावा लूडो ऑल स्टार (Ludo All Star) और वर्ल्ड-लूडो सुपरस्टार (Ludo World- Ludo SuperStar) भी शामिल हैं. इन ऐप्स के बैन होने के बाद लोग ट्विटर पर मीम्स और जोक्स बनाकर मजे ले रहे हैं.

When you relaised govt also banned Ludo like #PUBG pic.twitter.com/Bcz7Huc578— Gopi Bahu (@kokilakibahu) September 2, 2020

इससे पहले केंद्र सरकार ने गलवान घाटी में सीमा विवाद के बाद चीन के 106 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था. जिसमें शॉर्ट वीडियो ऐप्स टिकटॉक, वी-चैट, यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज जैसे ऐप्स शामिल थे. इस तरह अब तक चीन से जुड़े कुल 224 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लग चुका है. सरकार का दावा था कि ये सभी ऐप्स कुछ इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता था.

Don’t take personal, just #MEMES 😂😂@PMOIndia pic.twitter.com/Nm3J7Guwpd— Vinay RAI (@VinaypRai) September 4, 2020

इसी क्रम में केंद्र सरकार ने एक बार फिर चीन के 118 ऐप्स पर बैन लगा दिया है. इसमें सबसे बड़ा नाम पबजी (PUBG) है. पबजी के अलावा, लूडो ऑल स्टार (Ludo All Star) और लूडो वर्ल्ड- लूडो सुपरस्टार (Ludo World- Ludo SuperStar) को भी बैन किया है. इन गेम के लाइट वर्जन को भी देश में ब्लॉक कर दिया गया है. बीते कई दिनों से #PUBG ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है. आज ट्विटर पर #LUDO भी ट्रेंड करता दिखा. कल जहां लोगों ने पबजी बैन पर मीम्स बनाए तो आज लूडो (LUDO) पर मीम्स और जोक्स बन रहे हैं.

😓😓#meme #MEMES #pubg_banned #PUBG #RIPPubG pic.twitter.com/28HCZYAuoI— TOSHIT GUPTA (@TOSHITGUPTA4) September 4, 2020

Ludo All Star और Ludo World- Ludo SuperStar बैन होने पर ट्विटर पर कुछ इस तरह के मीम्स और जोक्स बन रहे हैं…

Group of uncles who passed there time playing ludo in local trains.. #ludo pic.twitter.com/h9aLqKOfl1— Divyank Sharma (@sharmaddivyank) September 2, 2020

इन शानदार मीम्स को लोग रीटि्विट कर रहे हैं जिसके जरिए टि्वटर पर #PUBG और #LUDO ट्रेंड कर रहा है. अब देखना होगा कि केंद्र सरकार एक बार फिर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए चीन के किन ऐप्स को बैन करती है.