Home विदेश पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, इमरान की पार्टी के नेता ने कहा-कोई...

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, इमरान की पार्टी के नेता ने कहा-कोई सुनवाई नहीं हो रही

62
0

पाकिस्तान के कराची शहर की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया है. पाकिस्तान में मानसून की बारिश से 134 लोगों की जान चली गई (Hundred People Died) और एक हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए.

कराची. दुनिया के कई देश अभी बाढ़ से जूझ रहे हैं. पाकिस्तान भी इस समय प्रलंयकारी बाढ़ (Mansoon Rain in Pakistan) से जूझ रहा है. पाकिस्तान के कराची शहर की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया है. पाकिस्तान में मानसून की बारिश से 134 लोगों की जान चली गई (Hundred People Died) और एक हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए. कराची शहर की बीते चार दिनों से शहर में बिजली गुल है. इसके बावजूद लोगों तक सरकारी मदद नहीं पहुंच पा रही. इस पर अब इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता ही सवाल उठाने लगे हैं.

कई दिनों से हो रही है बारिश

पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को कराची की सड़कें, गलियां और मकान में बाढ़ (Flood in Pakistan) का पानी भर गया. पाकिस्तान के ज्यादातर शहरों के सीवेज सिस्टम पुराने हो गए हैं जिसके चलते सड़कों पर पानी ज्यादा ही भर गया.

घरों में घुस रहा है बाढ़ का पानी
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता शहजाद कुरैशी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन बाढ़ से प्रभावित लोगों को मदद नहीं पहुंचा पा रहा है. घरों के वाटर टैंक और सड़कों पर सीवेज का पानी भर गया है. बीते तीन-चार दिन से हम लगातार मदद मांग रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही. शहर के किसी भी इलाके को देखें तो लगता है कि नदी बह रही है.

A view of drain full of garbage situated in heart of Karachi, Abdullah Haroon Road Saddar@ndmapk @SyedNasirHShah @MuradAliShahPPP @ImranIsmailPTI pic.twitter.com/xS23Ipf3fc— Razzak Abro (@razzakabro) August 25, 2020

मौसम विभाग ने और बारिश की संभावना जताईपाकिस्तान के मौसम विभाग ने कराची में इस सप्ताह भारी बारिश की संभावना जताई है. प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस महीने की शुरूआत में ही सेना की टुकड़ी लोकल प्रशासन की मदद से बारिश से जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए भेज दिया था.सिंध के सीएम ने किया इमरान खान का बचाववहीं सिंध राज्य के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने सरकार का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि पानी निकालने का काम जारी है. कराची के युसुफ गोट और खारदार इलाके में अब काफी कम पानी पानी बचा है. इस बीच, शहर के कई इलाकों में म्युनिसिपल स्टाफ पंपिंग सेट से पानी निकालने में जुटे नजर आए. सिंध सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने पानी निकालने से जुड़ा वीडियो ट्वीट किया.

One portion of Khayaban e Sehr DHA has been cleared. While the water level on 26th street has come down because of the big pump installed last night. At 2 AM the water level was around the centre island. Teams are still working pic.twitter.com/IMMcEiwqCC— SenatorMurtaza Wahab (@murtazawahab1) August 30, 2020

विपक्षी पार्टी मुस्लिम लीग-कैद (पीएमएल-क्यू) के अध्यक्ष चौधरी शुजात हुसैन ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान को हालत का जायजा लेने के लिए कराची का दौरा करना चाहिए. उन्हें लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए आदेश जारी करना चाहिए. वे यह तय करें कि उनके आदेश का सही ढंग से पालन किया जाए.