Home देश प्रणब मुखर्जी की सेहत में हुआ सुधार, बेटे अभिजीत बोले- वह जल्‍द...

प्रणब मुखर्जी की सेहत में हुआ सुधार, बेटे अभिजीत बोले- वह जल्‍द हमारे बीच वापस होंगे

129
0

पूर्व राष्‍ट्र्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab mukherjee) की तबीयत को लेकर अच्‍छी खबर सामने आई है. उनके मस्तिष्‍क की सर्जरी के बाद से वह‍ वेंटिलेटर पर हैं. उनका इलाज दिल्‍ली स्थित सैन्‍य अस्‍पताल में चल रहा है. अब उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी (Abhijit Mukherjee) ने जानकारी दी है कि अब उनकी सेहत में पहले से सुधार दिखा है.

अभिजीत मुखर्जी के अनुसार पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी पहले से काफी बेहतर हैं और पिछले दिनों के मुकाबले उनकी तबीयत स्थिर है. अभिजीत ने बताया, ‘शनिवार को मैं अपने पिता को देखने अस्‍पताल गया था. भगवान की कृपा और आपकी सभी की शुभकामनाओं के साथ वह पहले से काफी बेहतर हैं. वह इलाज के प्रति प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही हमारे बीच वापस आएंगे.’

Yesterday , I had visited my Father In Hospital . With God’s grace & all your good wishes , He is much better & stable than D preceeding days! All his vital parameters are stable & he is responding to treatment ! We firmly believe that He will be back among us soonThank You🙏— Abhijit Mukherjee (@ABHIJIT_LS) August 16, 2020

इससे पहले डॉक्‍टरों ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी दी थी. उन्‍होंने कहा था कि उनके स्‍वास्‍थ्‍य में कोई बदलाव नहीं आया और वह जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं. उन्होंने बताया था कि मुखर्जी की हालत स्थिर बनी हुई है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है.

प्रणब मुखर्जी को सोमवार को सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. इससे पहले उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी.