Home देश राष्‍ट्रपति का चीन को जवाब- जब दुनिया कोरोना से जूझ रही थी,...

राष्‍ट्रपति का चीन को जवाब- जब दुनिया कोरोना से जूझ रही थी, तब पड़ोसी विस्तार की साजिश में लगे थे

77
0

देश के 74वें स्‍वतंत्रता दिवस (Independence Day 2020) की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने (President Ramnath Kovind) देश को संबोधित किया. इस दौरान राष्‍ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सभी लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. राष्‍ट्रपति ने कहा, ‘इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह में धूमधाम नहीं होगी क्योंकि घातक वायरस (Coronavirus) ने सभी गतिविधियों को बाधित किया है.’ राष्ट्रपति ने कोरोना योद्धाओं (Corona Warriors) की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘वे जीवन बचाने और आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने के अपने कर्तव्य को निभाने में बहुत आगे निकल गए हैं.’

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि राष्ट्र डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का ऋणी है जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहे हैं. दुर्भाग्य से, उनमें से कई महामारी से जूझते हुए अपना जीवन गंवा चुके हैं. वे हमारे राष्ट्रीय नायक हैं. हमारे बहादुर जवानों ने हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी. भारत माता के वे योग्य पुत्र राष्ट्रीय गौरव के लिए जिए और मरे. पूरा देश गालवान घाटी के शहीदों को सलाम करता है. राष्ट्रपति ने कहा कि आज जब विश्व समुदाय के समक्ष आई सबसे बड़ी चुनौती से एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है, तब हमारे पड़ोसी ने अपनी विस्तारवादी गतिविधियों को चालाकी से अंजाम देने का दुस्साहस किया.

Our brave soldiers laid down their lives defending our borders. Those worthy sons of Bharat Mata lived and died for national pride. The entire nation salutes the martyrs of Galwan Valley: President Ram Nath Kovind https://t.co/S9fUzWuaYy— ANI (@ANI) August 14, 2020

राष्‍ट्रपति ने कहा कि कोविड महामारी के कारण सामने आई चुनौतियों का सरकार की ओर से प्रभावी ढंग से जवाब देने का अलौकिक प्रयास किया गया. राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘इस साल देश के कई स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के उत्सवों पर रोक लगाई जाएगी. दुनिया एक घातक वायरस का सामना कर रही है, जिसके कारण सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है. कोविड महामारी ने दुनिया को बदल दिया है, जो हम पहले थे वो अब नहीं हो सकते हैं.’