Home मनोरंजन Sushant Death Case: सुशांत और रिया के बीच परिवार को लेकर हुआ...

Sushant Death Case: सुशांत और रिया के बीच परिवार को लेकर हुआ था बड़ा झगड़ा, मुंबई पुलिस ने SC में दी स्टेटस रिपोर्ट

66
0

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput case) के मौत के मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में है. इस बीच मुंबई पुलिस ने सुशांत केस की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दे दी है. मुंबई पुलिस के सुत्रों का कहना है कि मौत से कुछ दिन पहले सुशांत की रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से बड़ा झगड़ा हुया था. एक-दूसरे के परिवार को लेकर ये झगड़ा हुआ था. दोनों के बीच काफी मारपीट भी हुई थी. इसके बाद ही रिया सुशांत का अपार्टमेंट छोड़ कर चली गई थी. रिया ने सुशांत का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था. इसके बाद 14 जून को सुशांत की लाश उनके अपार्टमेंट से मिली.

मुंबई पुलिस सुत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने अपने स्टेटमेंट में यह भी बताया है कि एक दिन घर में पार्टी थी, जिसमें सुशांत की बहन भी शामिल हुई थी. पुलिस सुत्रों के मुताबिक, रिया का कहना है कि पार्टी खत्म होने के बाद सुशांत की बहन अचानक उसके कमरे में आई और उसके साथ फिजिकल होने की कोशिश करने लगी.

पुलिस के मुताबिक, रिया ने अपने स्टेटमेंट में ये भी कहा कि उन्होंने सुशांत को दूसरे दिन ही इस बारे में बताया था. लेकिन, सुशांत ने सबकुछ इग्नोर करने को कहा था. रिया के इस स्टेटमेंट के बाद मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह की बहन को उनका पक्ष जानने के लिए बुलाया भी था, पर सुशांत की बहन ने मुंबई पुलिस के सामने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया. वो पुलिस के सामने भी नहीं आई.

इस मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई है. मुंबई पुलिस को भरोसा है कि कोर्ट का आदेश मुंबई पुलिस के पक्ष में आएगा.
उधर, रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय की लगातार पूछताछ चल रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले शुक्रवार और फिर आज सोमवार को रिया, उनके भाई, पिता और मैनेजर से पूछताछ की. आज रिया की सभी ट्रांजैक्शन, सेविंग अकाउंट्स, इंवेस्टमेंट के बारे में सवाल किए गए.