Home हेल्थ मॉनसून सीजन में एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू...

मॉनसून सीजन में एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय

73
0

मानसून सीजन (Monsoon season) में त्यौहार खूब होते हैं इसके चलते लोगों एक- दूसरे के घर आते जाते हैं. यहां लोगों का खाना-पीना भी खूब होता है. इसलिए लोगों को पेट से जुड़ी कई परेशानियों को सामना करना पड़ता है. ज्यादा खाने से एसिडिटी(acidity), गैस और पेट फूलने की समस्याएं बहुत बढ़ जाती है. वहीं बारिश के दिनों में पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. कुएं और बोरवेल के पानी में कई तरह के खनिज मिलने से यह पानी दूषित हो जाता है. अगर आप इस पानी को बिना उबाले पीते हैं तो बीमारी (Disease) का शिकार हो सकते हैं. यह दूषित पानी या भोजन, उमस, गर्मी के कारण आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है. जिससे, अपच, गैस और एसिड रिफ्लेक्स जैसी परेशानियां हो सकती हैं. ऐसे में इन परेशानियों से बढ़ने के लिए आप हमारे द्वारा बताए जा रहे कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं…

कैफीन वाले ड्रिंक्स कम पीएं
द हेल्थ साइट की खबर के अनुसार पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां जब भी हों तो कैफीन वाले ड्रिंक्स को पीना कम कर देना चाहिए या बंद कर देना चाहिए. अगर आप दिन में कई बार चाय पीते हैं तो इस आदत को कम कर देना चाहिए. क्योंकि पेट की समस्याएं कैफीन से और भी बढ़ती हैं. चाय कॉफी के अधिक सेवन से एसिडिटी, उल्टी या डायरिया हो सकता है.

लो-कार्ब डाइट कम करती है ब्लोटिंग
कार्बोहाइड्रेट्स वाली चीजों के सेवन ने पेट भारी महसूस होता है. इसीलिए, जब ब्लोटिंग या गैस की परेशानी हो तो अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम कर देनी चाहिए. साथ ही तली हुई या अधिक तेल-मसाले वाली चीज़ें खाने से भी बचना चाहिए. इससे, आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करेगा और आपको कई समस्या नहीं होगी.

इन चीज़ों के सेवन से होती है गैस की समस्या
खाने-पीने की कई चीजें आपकी गैस और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकती हैं. इन चीजों के सेवन से आपको पेट में गैस बनने या एसिडिटी की समस्या हो सकती है. ऐसे में आपको उन चीजों की पहचान कर लेनी चाहिए, जो आपकी परेशानी को बढ़ा सकते हैं.आमतौर पर पत्तागोभी, ब्रोकली, गोभी और फ्रेंच बीन्स जैसी सब्ज़ियां गैस बनाने वाली मानी जाती हैं. इसी तरह, बरसात में तरबूज़, ककड़ी खाने से भी ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या हो सकती है. लहसुन और प्याज़ जैसे मसाले भी एसिडिटी और गैस बढ़ाते हैं.

इन उपायों को भी आज़माएं
– गुनगुना पानी पीएं.
– फाइबर युक्त सब्ज़ियां और फल खाएं.
– अदरक का सेवन करें, क्योंकि यह पेट की परेशाानियाों को कम करता है और पाचन सुधारता है.
-सौंफ चबाएं.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. tarunpath.com इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)