Home देश 54 लाख पेंशनधारकों के लिए SBI ने लॉन्च की ये खास सर्विस,...

54 लाख पेंशनधारकों के लिए SBI ने लॉन्च की ये खास सर्विस, चुटकी में मिलेगी पेंशन से जुड़ी हर जानकारी

143
0

देश के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने लाखों पेशनर्स के लिए एक खास वेब पोर्टल (SBI Pension Seva website) लॉन्च किया है. SBI ने इस वेबसाइट का नाम ‘एसबीआई पेंशन सेवा’ रखा है. इस सरकारी बैंक की खास सेवा के बाद पेंशनधारकों को अपने पेंशन संबंधी किसी भी जानकारी के लिए इस वेबासाइट पर बस लॉगिन करना होगा. इसके बाद उनकी समस्या का समाधान मिल सकेगा. एसबीआई देश की सबसे बड़ी पेंशन पेमेंट बैंक है. केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों व संस्थाओं में काम करने वाले लोगों एसबीआई के जरिए ही पेंशन का भुगतान किया जाता है. इसमें डिफेंस, रेलवे, पोस्टल, टेलिकॉम और सिविल क्षेत्र के पेंशनधारक हैं.

इसके अलावा एसबीआई ने विभिन्न राज्य सरकारों और अन्य स्वायत्त संगठाने से जोड़ किया हुआ है. एसबीआई के जनिए पेंशन पाने वालों की संख्या 54 लाख है. आइए जानते हैं कि एसबीआई के जरिए पेंशन पाने वालों को इस वेब पोर्टल पर क्या सुविधाएं मिलेंगी.

>> पेंशनर्स कैलकुलेशन शीट्स को डाउनलोड कर सकेंगे.

>> पेंशन स्लिप/फॉर्म 16 की डाउनलोडिंग की सुविधा

>> पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स की जानकारी

>> निवेश संबंधी डिटेल्स की जानकारी

>> लाइफ सर्टिफिकेट स्टेटस की जानकारी

>> ट्रांजेक्शंस डिटेल्स

क्या है पेंशनर्स के लिए इस वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
SBI में पेंशन अकाउंट रखने वाले पेंशनर्स को SBI पेंशन सेवा वेबसाइट का लाभ लेने के लिए खुद को पहले रजिस्टर करना होगा. इसके लिए https://www.pensionseva.sbi/ पर जाना होगा.

पेंशनर्स ऐसे कर सकते हैं शिकायत
अगर किसी पेंशनर SBI की सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं तो वो SBI को नीचे दिए गए माध्यमों से शिकायत कर सकते हैं-

>> “UNHAPPY” लिखकर 8008202020 पर SMS कर सकते हैं.

>> 24×7 SBI कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर 18004253800/1800112211/1800110009 या 08026599990 पर कॉल कर सकते हैं.

>> बैंक की वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर या फिर gm.customer@sbi.co.in / dgm.customer@sbi.co.in को ईमेल भेजकर.