Home देश एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी ने लगाया अचूक निशाना, 704 पॉइंट...

एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी ने लगाया अचूक निशाना, 704 पॉइंट के साथ की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

14
0

भारतीय पैरा-आर्चर शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स में अपने दमदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया. महिलाओं की कंपाउंड आर्चरी के रैंकिंग राउंड में शीतर ने 704 पॉइंट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. शीतल अब तुर्की की ओज्नुर क्योर के साथ संयुक्त रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड को साझा करने वाली दूसरी आर्चर बन गई हैं. शीतल देवी ने इस साल मार्च में थाईलैंड के बैंकॉक में बनाए गए अपने 698 अंकों के पिछले एशियाई रिकॉर्ड में भी छह अंकों का सुधार किया.

क्विक आंसर्स

भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के महिला कंपाउंड आर्चरी रैंकिंग राउंड में 704 अंक हासिल करके वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है।

तुर्की की ओजनुर क्यूरे वह दूसरी तीरंदाज हैं, जिनके नाम महिला कंपाउंड आर्चरी का संयुक्त रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

शीतल देवी और पायल नाग ने पैरा कंपाउंड महिला डबल्स रैंकिंग राउंड में कुल 1,379 अंकों का संयुक्त स्कोर बनाकर टॉप स्थान हासिल किया।