Home देश जेल में बैठा रो रहा लॉरेंस बिश्नोई, जिगर के छल्ले का हो...

जेल में बैठा रो रहा लॉरेंस बिश्नोई, जिगर के छल्ले का हो गया सोनीपत में एनकाउंटर, हत्या-लूट के मामलों में था फरार

1
0
हरियाणा के सोनीपत जिले में एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच की लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई और घायल हो गया. फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए शूटर की पहचान रोहित के रूप में हुई है. रोहित हरियाणवी सिंगर के घर के बाहर फायरिंग और व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में वांटेड था. यह मुठभेड़ छतहेरा-बारोटा रोड पर हुई है. इस दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं.
कई संगीन मामलों में फरार था रोहित
मुठभेड़ में कुख्यात रोहित उर्फ बुढा के दोनों पैरों में गोली लगी है. बदमाश रोहित को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रोहित सोनीपत के गांव लाडपुर का रहने वाला है. रोहित उर्फ बुढा पर दर्जनभर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. फिरौती और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में भी आरोपी है. रोहित उर्फ बुढा के कब्जे से अवैध हथियार एक बाइक और एक बैग भी बरामद किया गया है. दिल्ली क्राइम ब्रांच और सोनीपत एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर की कार्रवाई. सोनीपत एसटीएफ खंगाल रही रोहित उर्फ बुढा की क्राइम कुंडली.
5 लाख रुपये का इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं हरियाणा एसटीएफ ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है. हिसार एसटीएफ यूनिट की टीम ने आरोपी को हिसार के राजगढ़ रोड स्थित पुल के नीचे से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब के अबोहर में एक शोरूम संचालक की हत्या के मामले में वांछित था और पंजाब पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. एसटीएफ टीम ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
शोरूम संचालक की हत्या का था आरोप
इस बरामदगी को लेकर हिसार के आजाद नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसटीएफ के अनुसार आरोपी पर अबोहर में न्यू वेयरवेल शोरूम के संचालक संजय वर्मा की हत्या का आरोप है. इस मामले में पंजाब के थाना सिटी-1 अबोहर में जुलाई 2025 में केस दर्ज हुआ था. हिसार एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है. पुलिस अब आरोपी के संभावित गैंग कनेक्शन, अन्य आपराधिक मामलों और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है.