Home देश एशियन गेम्स 2026 भारतीय महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने जीता गोल्ड, मिक्स्ड...

एशियन गेम्स 2026 भारतीय महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने जीता गोल्ड, मिक्स्ड टीम ने सिल्वर पर जमाया कब्जा

2
0
एशियाई खेलों के चौदहवें दिन भारतीय खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल जीतने की बहुत उम्मीद है. आज बॉक्सिंग में लवलीन बोरगोहेन, प्रवीण और अंकुश गोल्ड के लिए रिंग में उतरेंगे, जिससे देश को पदकों की सौगात मिलने की पूरी संभावना है. इसके अलावा, भारतीय महिला हॉकी टीम भी चीन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी. भारत ने हॉकी में 1982 के बाद से स्वर्ण पदक नहीं जीता है, इसलिए टीम इस 44 साल के लंबे सूखे को खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी. दिन की शुरुआत भारतीय महिला तीरंदाजों ने गोल्ड मेडल के साथ की.
आज जिस तरह के मुकाबले हैं, उसे देखकर पूरी उम्मीद है कि खिलाड़ी गुरुवार के दिन के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए मेडल टैली में भारत की स्थिति और बेहतर कर देंगे.
एशियाई खेलों के चौदहवें दिन भारतीय खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल जीतने की बहुत उम्मीद है. आज बॉक्सिंग में लवलीन बोरगोहेन, प्रवीण और अंकुश गोल्ड के लिए रिंग में उतरेंगे, जिससे देश को पदकों की सौगात मिलने की पूरी संभावना है. इसके अलावा, भारतीय महिला हॉकी टीम भी चीन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी. भारत ने हॉकी में 1982 के बाद से स्वर्ण पदक नहीं जीता है, इसलिए टीम इस 44 साल के लंबे सूखे को खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी. दिन की शुरुआत भारतीय महिला तीरंदाजों ने गोल्ड मेडल के साथ की.
भारतीय तीरंदाजी जोड़ी कुमकुम मोहोत और धीरज बोम्मदेवरा को चीन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल में भारतीय जोड़ी ने तीसरे सेट को जीतकर शानदार वापसी की कोशिश की, लेकिन वे 2-4 से पिछड़ रहे थे. मैच को टाई-ब्रेक में ले जाने के लिए भारत को चौथा सेट जीतना जरूरी था. भारतीय टीम ने इस सेट में 37 अंक बनाए, लेकिन चीनी खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया. जू जिंगयी के 9 अंक के बाद ली मेंगकी ने निर्णायक 10 अंक हासिल कर चीन के लिए स्वर्ण पदक पक्का कर दिया, जिससे मुकाबला चीन ने 6-2 से अपने नाम किया.
भारतीय नौकायन टीम ने अप्रत्याशित रूप से देश के नाम एक और पदक कर लिया है. महिला स्किफ स्पर्धा में हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा की जोड़ी ने चौथा स्थान हासिल किया था, लेकिन चीन की टीम को कुछ रेसों से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई. नियमों के तहत भारतीय जोड़ी एक पायदान ऊपर खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई और इस तरह उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया. इस अचानक और ऐतिहासिक फैसले से भारतीय दल में खुशी की लहर दौड़ गई है, जिससे देश के पदकों की संख्या में और इजाफा हुआ है.
भारतीय तीरंदाजी के लिए एक और शानदार खबर सामने आई है. कुमकुम मोहोत और धीरज बोम्मदेवरा की जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए रोमांचक अंदाज में जापान की चुनौती को पछाड़ दिया. शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद इस भारतीय जोड़ी ने आखिरी दो सेटों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 5-3 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है. अब इस जोड़ी की नजरें फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर देश के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर टिकी हैं. पूरे देश को इनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व है.
रेसलिंग के महिला 60 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत की दीपांशी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. उनका मुकाबला जापान की दिग्गज और खिताबी दावेदार यू सुसाकी से था. जापानी पहलवान के अनुभव और आक्रामक दांव-पेंच के आगे दीपांशी टिक नहीं सकीं और मुकाबले में हार गईं. हालांकि, उनके लिए मेडल की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. यदि जापानी पहलवान सुसाकी फाइनल में पहुंच जाती हैं, तो दीपांशी को रिपेचेज दौर के जरिए कांस्य पदक जीतने का मौका मिल सकता है.
भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया को रोमांचक फाइनल में हराकर इतिहास रच दिया. इस खिताबी मुकाबले में 17 वर्षीय कुमकुम मोहोत ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई. दबाव के पलों में शानदार संयम का परिचय देते हुए कुमकुम ने लगातार बेहतरीन शॉट लगाए और स्वर्ण पदक पक्का करने वाला निर्णायक निशाना साधा. इसके साथ ही, अंकिता भकत ने अपने अनुभव और निरंतरता का पूरा परिचय दिया, जबकि कीर्ति ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. सभी खिलाड़ियों के इस सामूहिक और बेहतरीन प्रयास के दम पर भारत ने यह ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
भारत ने तीरंदाजी महिला रिकर्व टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. भारतीय महिलाओं ने फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन कोरिया को हराया. भारत के इस एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की संख्या 11 हो गई है. ओवरऑल भारत ने 65 पदक जीत लिए हैं जिसमें 22 सिल्वर और 32 गोल्ड के साथ ग्यारह गोल्ड मेडल शामिल हैं.
भारतीय महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने इतिहास रच दिया है. एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में उन्होंने चीन को हराकर पहली बार इस इवेंट के फाइनल में जगह बनाई है, जो भारतीय आर्चरी के लिए एक ऐतिहासिक पल है. अब स्वर्ण पदक के इस महामुकाबले में उनका सामना दुनिया की मजबूत टीम दक्षिण कोरिया से होगा. टीम के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह का माहौल है और सभी की नजरें इस रोमांचक फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं.
आर्चरी यानी तीरंदाजी में भारत के झोली में आज कुछ और गोल्ड मेडल आ सकते हैं, क्योंकि खेल के बारहवें दिन आर्चरी ने ही सबसे ज्यादा तीन गोल्ड दिलाकर देश को गौरवान्वित किया था और चौथा गोल्ड शूटिंग से आया था. फिलहाल भारतीय टीम 11 गोल्ड, 24 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 68 पदक लेकर मेडल टैली में सातवें स्थान पर है. आज जिस तरह के मुकाबले हैं, उसे देखकर पूरी उम्मीद है कि खिलाड़ी गुरुवार के दिन के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए भारत की स्थिति और बेहतर कर देंगे.