Home देश पैसा छापने की मशीन बना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, निवेशकों को मिला 320%...

पैसा छापने की मशीन बना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, निवेशकों को मिला 320% का छप्परफाड़ रिटर्न

76
1

सोने में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2017-18 सीरीज-IX की मैच्योरिटी 27 नवंबर, 2025 को होने जा रही है. इस सीरीज के निवेशकों को 2,964 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले अब 12,484 रुपये प्रति ग्राम का रिटर्न मिलेगा यानी करीब 288 फीसदी का शानदार मुनाफा मिलेगा.
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस ट्रांच का फाइनल रिडेम्पशन प्राइस 12,484 रुपये प्रति यूनिट तय किया है. यह कीमत इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी 999-प्योरिटी गोल्ड के पिछले तीन दिनों (24, 25, 26 नवंबर 2025) के औसत दामों पर आधारित है.
8 साल में पैसा हुआ तिगुना
जब यह बांड 2017 में जारी हुआ था, तब इसका इश्यू प्राइस सिर्फ 2,964 रुपये प्रति ग्राम था. इस हिसाब से निवेशकों को प्रति यूनिट करीब 9,520 रुपये का फायदा हो रहा है यानी आपके पैसे 8 साल में तिगुने से भी ज्यादा हो गए और इसमें 2.5% सालाना ब्याज भी जोड़ दें, तो रिटर्न और बढ़ जाता है.

1 COMMENT

  1. Hey

    Looking to improve your posture and live a healthier life? Our Medico Postura™ Body Posture Corrector is here to help!

    Experience instant posture improvement with Medico Postura™. This easy-to-use device can be worn anywhere, anytime – at home, work, or even while you sleep.

    Made from lightweight, breathable fabric, it ensures comfort all day long.

    Grab it today at a fantastic 60% OFF: https://medicopostura.com

    Plus, enjoy FREE shipping for today only!

    Don’t miss out on this amazing deal. Get yours now and start transforming your posture!

    Kind Regards,

    Kristeen

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here