Home दिल्ली गैस रिसाव की घटना पर राहुल ने जताया शोक

गैस रिसाव की घटना पर राहुल ने जताया शोक

51
0

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में गुरुवार की सुबह एक फैक्ट्री से गैस रिसाव होने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति गहरी संवेदना और पीडि़तों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
गांधी ने गैस रिसाव की इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, गैस रिसाव की घटना की खबर से बहुत आघात पहुंचा। इस घटना में अपने परिजनों को खोने वाले लोगो के परिजनों के प्रति मै संवेदना व्यक्त करता हूं। घटना में घायल हुए लोगो के शीघ स्वस्थ होने की कामना है। उन्होंने क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा नेताओ से इस घटना में प्रभावित लोगों को सभी जरूरी मदद करने का आग्रह किया है।