Home छतीसगढ़ गुजरात से 4 तो महाराष्ट्र से 3 लोगों को राज्यसभा भेजेगी भाजपा,...

गुजरात से 4 तो महाराष्ट्र से 3 लोगों को राज्यसभा भेजेगी भाजपा, कांग्रेस ने भी इन 6 नेताओं को बनाया है अपना उम्मीदवार

26
0

बता दें कि भाजपा गुजरात से जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक और जसवंत सिंह समर सिंह परमार को राज्यसभा भेजेगी. वहीं हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भाजपा आलाकमान राज्यसभा भेज रही है. इसके अलावा मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े को उम्मीदवार बनाया गया है.

वहीं कांग्रेस कर्नाटक से अजय माकन, सईद नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर को उम्मीदवार बनाया है. वहीं मध्यप्रदेश से अशोक सिंह और तेलंगाना से रेणुका चौधरी और अनिल कुमार यादव को राज्यसभा भेजने की तैयारी है.