डिंडो (मेरुवाणी) ! विगत कई दिनों से स्वामी आत्मानंद हिंदी fo|ky; माध्यमिक शाला डिंडो में पदस्थ शिक्षक फुलजैंस तिग्गा के द्वारा fo|ky; में पढने वाले छात्रों को हिन्दू – मुस्लिम धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती थी छात्रों द्वारा घर पर शिकायत करने पर पालकों द्वारा उक्त शिक्षक को समझाया गया की किसी भी धर्म पर टिका – टिप्पणी करना सही नहीं है आप अनाप सनाप बोलना बंद कर दीजिए यह बात वहां पदस्थ जवाहरलाल पटेल शिक्षक ने भी काफ़ी समझाया मगर तिग्गा जी अपनी टिका – टिप्पणी से बाज नहीं आये और निरंतर बोलते रह गये | काफ़ी समझाने के बाद भी जब शिक्षक नहीं मने तो 24 – 01- 2024 को शिक्षक जवाहरलाल पटेल एवं गाँव के गनमान्य लोगो ने शिक्षक फुलजैंस तिग्गा पर हिन्दू – मुस्लिम धर्म पर आपतिजनक टिप्पणी करने की लिखित शिकायत डिंडो चौकी में दर्ज करवाई | अपने आवेदन पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि फुलजैंस तिग्गा पर धर्म विशेष को निंदनीय बताते हुए छात्र – छात्राओ के समक्ष गलत मिशाल पेश कर रहे है इस तरह से हम सभी की धार्मिक भावनाये आहत हो रही है , ठेस पहुच रही है | शिकायतकर्ता ने डॉ. विजय गुप्ता , ब्रह्मदत्त गुप्ता , अरविन्द यादव , प्रिंस गुप्ता , राजेन्द्र यादव , मनीष गुप्ता , प्रवीन यादव , अभिषेक त्रिपाठी , राकेश सिंह , लालमन यादव , आरजू यादव आदि अनके नगरवासी उपस्थित थे |
एस. एन . सिंह कुशवाहा , बी.ई.ओ. , रामानुजगंज – उक्त शिक्षक का कृत्य सही नहीं है उनको नोटिस जारी कर जवाब माँगा जायेगा व कार्यवाही भी की जायेगी | किसी भी धर्म के बारे में आपतिजनक टिप्पणी करना नहीं चाहिए |



