रघुनाथनगर (चंद्रकांत साहू) ! जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर रघुनाथनगर में नया थाना भवन का उद्घाटन एवम् बलंगी चौकी भवन का उद्घाटन शनिवार को योजना आयोग के अध्यक्ष प्रेमसाय सिंह टेकाम और अति पुलिस अधीक्षक बलरामपुर अभिषेक झा ने किया। उद्घाटन के बाद अति पुलिस अधीक्षक एवम् विधायक ने थाना एवम् चौकी का निरीक्षण किए। वही नए थाना भवन के बन जाने पर लोगों ने कहा कि अब कई सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र का विकास होगा।उद्घाटन के मौके थाना प्रभारी सहित अन्य कई थाने के कई स्टाफ मौजूद रहे वहीं जनप्रतिनिधियों की बात करें तो अशोक जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथनगर, जनपद सदस्य रघुनाथनगर अनिल जायसवाल, जनपद सदस्य सरना राजेश जायसवाल, काग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे कई पुलिस अधिकारी , पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौजूद थे।



