कुसमी (कुसमी अमित) !क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के द्वारा आज मंत्रोच्चारण के साथ ग्रामीणों के मध्य भूमि पूजन किया। भूमि पूजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामुनि निकुंज ,नगर पंचायत कुसमी के अध्यक्ष गोवर्धन राम सहित बंशीधर मंदिर की अध्यक्षा एवं सरपंच ग्राम पंचायत मदगुरी यशोदा देवी के गौरव पूर्ण उपस्थिति में संपन्न किया गया , जानकारी हेतु बता दें कि हिंदू धर्मावलंबियों का यह पवित्र आस्था का केंद्र बंशीधर मंदिर का निर्माण रियासत कालीन समय में ग्रामीणों की मदद से लगभग 80 से 90 वर्ष पूर्व किया गया था जो वर्तमान में जर्जर स्थिति में है जिसे ग्रामीणों की मांग पर हिंदू धर्मावलंबियों के सनातन सभ्यता के प्रति समर्पण का भाव रखते हुए विधायक चिंतामणि महाराज के अथक प्रयास पर धार्मिक न्यास मद के तहत मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 5 लाख की राशि शासन द्वारा प्रदाय किया गया है , मंदिर अत्यंत ही जीर्ण शीर्ण अवस्था में है इसलिए ग्रामीणों ने इसका पुनर्निर्माण कार्य कराना सोचा है जिसका एजेंसी ग्राम पंचायत मदगुरी को बनाया गया है , इसी कड़ी में मदगुरी स्थित शक्तिपीठ मां समलेश्वरी मंदिर यज्ञशाला निर्माण हेतु भी विधायक ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सुदर्शन उरांव को तकनीकी प्रतिवेदन बनाने का निर्देश, ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर यज्ञशाला निर्माण कार्य का प्रारंभ कर दिया जा चुका है , जानकारी हेतु बता दें कि यह क्षेत्र गहिरा गुरु महाराज की कर्मभूमि रही है गहिरा गुरु महाराज के द्वारा लोगों को सनातन का संदेश देते हुए कई बार इस प्राचीन मंदिर में उपस्थित होकर हवन इत्यादि का कार्य संपन्न करा चुके हैं, आज उन्हीं के पद चिह्न में क्षेत्रीय विधायक एवं गहिरा गुरु महाराज के पुत्र चिंतामणि महाराज चल रहे है , भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होने से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया भूमि पूजन कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए मंदिर के पुजारी मदन तिवारी, सुनील तिवारी , नागेंद्र तिवारी ,कृष्ण मुरारी सोनी , अशोक सोनी , विजय गुप्ता ,रामकेश्वर कुशवाहा, राम सुंदर कुशवाहा, जॉन कुजूर, प्रदीप बड़ा ,तेज कुमार, आनंद कुमार, बिंदेश्वर राम ,सिद्धेश्वर यादव, शिव प्रसाद राम, आजाद ,रमेश साहू, रामप्रीत कुशवाहा, खेमराज सिंह, राम लगन राम ,करमचंद मुंडा, श्याम कुशवाहा, छोटे, बड़े, राजेंद्र कुशवाहा ,नानेश्वर मुंडा, नंदलाल कुशवाहा, छोटे लाल यादव ,अमरूद अजय, रंजीत, सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



