छ्त्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के 2 हजार 258 सहायक आरक्षक अब कॉन्स्टेबल बन गए हैं। इनमें 2008 पुरुष और 250 महिलाएं शामिल हैं। पिछले 12 सालों से सेवा देने वाले इन सभी सहायक आरक्षकों को स्वतंत्रता दिवस पर प्रमोशन का तोहफा दिया गया है।
बस्तर के IG सुंदरराज पी ने सूची जारी की है। उन्होंने कहा कि, इनका स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ जिसके बाद सभी का चयन हुआ है। साथ ही बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि, मूल्यांकन में योग्य पाए सहायक आरक्षकों का 24 जुलाई 2023 से 4 अगस्त 2023 तक शारीरिक मापतौल और शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विभागीय चयन प्रक्रिया के तहत बस्तर रेंज के सातों जिलों में सहायक आरक्षकों का डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद के लिए चयन प्रक्रिया की गई। जिसके बाद चयन सूची जारी की गई है।
इस जिले में इतनों को मिला प्रमोशन
- बस्तर जिले में 124 पुरूष, 11 महिला।
- दंतेवाड़ा में 177 पुरूष, 29 महिला।
- कांकेर में 179 पुरूष, 11 महिला।
- बीजापुर में 890 पुरूष, 114 महिला।
- नारायणपुर में 180 पुरूष, 19 महिला।
- सुकमा में 384 पुरूष, 61 महिला।
- कोंडागांव में 74 पुरूष, 05 महिला।



