Home झारखंड गढ़वा गढ़वा : रमकंडा में एचडीएफसी बैंक की उदयपुर शाखा खुला, बीसूत्री अध्यक्ष...

गढ़वा : रमकंडा में एचडीएफसी बैंक की उदयपुर शाखा खुला, बीसूत्री अध्यक्ष ने किया उदघाटन

79
0

रमकंडा : प्रखण्ड के उदयपुर गांव में शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक की ओर से नई शाखा खोला गया।इस इस नई शाखा का उद्घाटन प्रखंड बिससूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव एवं एचडीएफसी गढ़वा बैंक के शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।इस मोके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते प्रखंड बिससूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने कहा कि एचडीएफसी बैंक की शाखा इस क्षेत्र में खुल जाने से यहां के ग्रामीणों को बैंकिंग की क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।इस बैंक के खुलने से इस क्षेत्र की करीब 30 हजार आबादी लाभान्वित होगी।इस क्षेत्र में बैंक की शाखा नही होने से लोगों को काफी परेशानी हो रहा था।लेकिन अब शाखा खुल जाने से लोगो को काफी लाभ मिलेगा।
वही शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार ने लोगों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर बैंकिंग से संबंधित सारी सुविधाएं ग्राहकों को मिलेगी। बैंक परिसर में ही ग्राहकों को एटीएम की सुविधा भी दी जायेगी।वही न्यूनतम रकम में ग्राहकों का खाता खोली जायेगी।वही मोबाइल एप्प के द्वारा जरिये भी घर बैठे ग्राहक पैसा ट्रान्सफर करने जैसी सुविधा का उठा सकते हैं।इस मौके पर शिक्षक पूरनमल विश्वकर्मा,नागेंद्र यादव,उपेंद्र पासवान,अर्जुन यादव,राजकुमार विश्वकर्मा,आकाश कुमार,रामगति यादव,संजय यादव,विनय कुमार,अश्विनी कुमार,आनंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।