Home झारखंड गढ़वा गढ़वा : जय श्री राम के जयघोष से गुंजा रमकंडा, निकाली गयी...

गढ़वा : जय श्री राम के जयघोष से गुंजा रमकंडा, निकाली गयी भव्य जुलूस

62
0

रमकंडा : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव पर रामनवमी पर्व रमकंडा प्रखण्ड मुख्यालय सहित प्रखण्ड के अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान रामनवमी पर्व को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों ने भव्य शोभायात्रा निकाली. शोभयात्रा में काफी संख्या में छोट,बड़े-बुजुर्ग रामभक्तों शामिल हुये. इस दौरान रमकंडा प्रखण्ड मुख्यालय के विभिन्न जगहों से निकली शोभयात्रा पूरे गांव के निर्धारित क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए विभिन्न अखाड़ों का मिलन रमकंडा हाई स्कूल के प्रांगण में किया गया. इस दौरान शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों के द्वारा लाठी डंडे एवं अस्त्र शस्त्र के साथ एक से बढ़कर एक करतब दिखाया गया. इस दौरान शोभयात्रा में शामिल रामभक्तों के जय श्री राम के जयघोष से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा. वहीं रामनवमी पूजा को लेकर लोगों के बीच मे काफी उत्साह देखा गया. इधर रमकंडा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी बबिता देवी की ओर से शोभायात्रा में शामिल सभी रामभक्तों के लिए शरबत व qaपानी का व्यवस्था किया गया. वहीं इस पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके के साथ संपन्न कराने में सीओ पुष्कर सिंह मुंडा एवं थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के दौरा कर जायजा लेते रहे. इसके अलावे प्रखंड के उदयपुर, हरहे सहित अन्य गांवों में भी जुलूस निकाली गयी. इस मौके पर रमकंडा पंचायत के मुखिया पति रामचन्द्र पांडेय, राजू पांडेय, समाजसेवी गोरख साव, हरहे पंचायत के मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी, एसआई मंटू शर्मा, सतेंद्र प्रसाद, राजू सिन्हा, राजू कुमार, दया अग्रवाल, अमित कुमार, उमाशंकर, गणेश साव, बसंत प्रसाद, आलोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमरेश कुमार, मृतुन्जय राम, दया श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.