Home झारखंड गढ़वा गढ़वा : तस्करी के सात गौधन सहित पिकअप जप्त, पशु तस्कर गिरफ्तार

गढ़वा : तस्करी के सात गौधन सहित पिकअप जप्त, पशु तस्कर गिरफ्तार

73
0

मेरूवाणी रमकंडा : गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात रमकंडा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर रमकंडा-भंडरिया मुख्य मार्ग में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के पास से तस्करी के लिये ले जा रहे सात पशुधन को पिकअप वाहन सहित जप्त कर लिया. वहीं पशु तस्करी का आरोपी पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी इस्तेखार अंसारी को पशु तस्कर के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इधर जप्त किये गये पशुधन को रमकंडा पुलिस ने जिम्मेनामा पर ग्रामीणों के बीच वितरण कर दिया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने बताया कि पशु तस्कर की गुप्त सूचना पर रमकंडा भंडरिया रोड में देर रात छापेमारी की गयी. इसी दौरान भंडरिया की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन को रोका गया. लेकिन वह पुलिस को देख वाहन को भगाने की फिराक में था. लेकिन किसी ओर भागने की जगह नही होने पर वाहन को रोककर जांच की गयी. तो उसमें तस्करी के लिये ले जा रहे सात पशुधन जप्त किया गया.