Home छतीसगढ़ अमरकंटक में 25 मार्च से 2 अप्रैल तक महामहोत्सव:31 मार्च को 24...

अमरकंटक में 25 मार्च से 2 अप्रैल तक महामहोत्सव:31 मार्च को 24 टन की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, 151 फीट ऊंचा जिनालय आकर्षण का केंद्र

29
0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) से सटे अमरकंटक में बन रहा सर्वोदय तीर्थ पूरे 20 बरस बाद साकार हो गया है। इस नए तीर्थ के उदय का महोत्सव पूरे 12 दिनों तक चलेगा। 22 मार्च से 2 अप्रैल तक यहां पंच कल्याणक गजरथ महामहोत्सव चलेगा। इसी दौरान 31 मार्च को भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का विधिवत अनावरण एवं प्राण-प्रतिष्ठा होगी।

महामहोत्सव में शामिल होने के लिए आचार्य विद्यासागर महाराज के साथ मुनिश्री प्रसादसागर, चंद्रप्रभसागर एवं निरामयसागर महाराज 21 मार्च को अमरकंटक पहुंचे। श्री दिगंबर जैन अमरकंटक क्षेत्रीय विकास समिति द्वारा हो रहे इस आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं बन्य बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।