Home झारखंड झारखंड:राजद के वरिष्ठ नेता का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे राजनीतिक पार्टी...

झारखंड:राजद के वरिष्ठ नेता का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे राजनीतिक पार्टी के नेता

117
0

मेरूवाणी रमकंडा : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोतम प्रसाद उर्फ चुल्हाई साव का निधन हो गया। पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें मेदिनीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इधर रविवार को उनका अंतिम संस्कार बाजारी टोला के शमशान घाट पर किया गया. उनके बड़े पुत्र विनय प्रसाद ने मुखाग्नि दी. घटना की सूचना के बाद उन्हें देखने के लिये विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं सहित प्रखंड के दर्जनों गांवों से लोगों ने पहुंचकर शवयात्रा में हिस्सा लिया. वहीं शोक संवेदना प्रकट किया. इस दौरान गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, जिला बीसूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, राजद जिलाध्यक्ष सूरज सिंह, प्रखंड बीसूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव, सांसद प्रतिनिधि कमल किशोर, झामुमो नेता इम्तियाज अहमद, रमकंडा मुखिया पति रामचन्द्र पांडेय, झामुमो के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार यादव, भाजपा महामंत्री राजू सिन्हा, बीडीसी पति लालमोहन पासवान, रामसेवक सिंह सहित अन्य लोगों ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुये ढाढस बंधाया. बताया गया कि पुरुषोतम प्रसाद राजद के सच्चे सिपाही के रूप में शुरू से काम करते रहे. मृदुभाषी, व्यहारिक व सामाजिक होने के साथ साथ प्रभावी व्यक्ति थे. जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि उनकी असामयिक निधन से पार्टी ही नही बल्कि सामाजिक रूप से भी क्षति हुई है. वे बरगद पेड़ की तरह रमकंडा के लिये थे.