Home छतीसगढ़ कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेवर टुडू:3 दिन तक...

कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेवर टुडू:3 दिन तक बस्तर में ही रहेंगे, दंतेवाड़ा में अफसरों की ली बैठक

18
0

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेता सरकार बनाने पूरा दमखम लगा रहे हैं। सत्ता की चाबी हासिल करने बस्तर पर फोकस किया जा रहा है। अब भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेवर टुडू बस्तर पहुंचे हैं। वे यहां तीन दिनों तक डेरा जमाए रहेंगे। कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साथ ही बस्तर के अलग-अलग जिलों में वे जिला प्रशासन के अफसरों और भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठकें भी लेंगे। गुरुवार की शाम उन्होंने दंतेवाड़ा में बैठक ली।

लोकसभा प्रवास योजना के तहत जलशक्ति एवं जनजातीय कार्य के केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेवर टुडू रेल मार्ग के माध्यम से जगदलपुर पहुंचे हैं। पिछले 9 महीने के अंदर वे दूसरी बार बस्तर दौरे पर आए हैं। जगदलपुर पहुंचने के बाद भाजपा के कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया। विश्वेवर टुडू ने यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसके बाद वे यहां से सीधे दंतेवाड़ा रवाना हुए। यहां जिला मुख्यालाय के सर्किट कार्यालय में उन्होंने अफसरों की बैठक ली।

उन्होंने अफसरों से DMF मद के व्यय की जानकारी ली। DMF एवं CSR मद अंतर्गत जिले में हुए कार्यों और वर्तमान में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही जल जीवन मिशन अंतर्गत सिंगल विलेज, मल्टी विलेज के बारे में जानकारी ली। जिले में अब तक कितने ग्रामों तक पानी पहुंचा है इस सबंध में भी पूछा। आदिवासी विकास विभाग से आश्रम स्कूलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विगत वर्षों में पढ़ाई एवं खेल के क्षेत्र में बच्चों के उपलब्धियों के संबंध में पूछा।

कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। बताया जा रहा है कि, संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में वे जगदलपुर, बस्तर और चित्रकोट विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। साथ ही दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि, इससे पहले जुलाई 2022 में बस्तर दौरे पर आए थे।