Home छतीसगढ़ सिंहदेव बोले- विधानसभा चुनाव में मतदाता की भूमिका में रहूंगा:सीएम करते हैं...

सिंहदेव बोले- विधानसभा चुनाव में मतदाता की भूमिका में रहूंगा:सीएम करते हैं पार्टी को लीड;मुख्यमंत्री के लिए मेरा नंबर नहीं लगा,आगे हाईकमान की मर्जी

45
0

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि, छत्तीसगढ़ का नागरिक हूं, उसी रूप में भाग लूंगा। मुख्यमंत्री के लिए अभी तक मेरा नंबर तो नहीं लगा है। और जो मुख्यमंत्री रहते हैं आगे भी संभावना उन्हीं की रहती है।

सिंहदेव बोले- मुख्यमंत्री के लिए टीएस बाबा का तो नंबर नहीं आया। आमतौर पर मुख्यमंत्री ही पार्टी को लीड करते हैं। लेकिन, आगे हाईकमान की मर्जी। मेरा प्रयास लोगों के बीच काम करना है, जो चलता रहेगा।

सिंहदेव ने कहा, बिलासपुर को एम्स मिलने से तीन संभाग के लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि इस पर फैसला केंद्र सरकार को लेना है। अभी केंद्र की तरफ से इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। राज्य सरकार की भूमिका बस इतनी होगी कि अगर छत्तीसगढ़ में एम्स खुलने का प्रस्ताव आया तो वह इसके लिए बिलासपुर का नाम प्रस्तावित करेगी।