Home झारखंड छतीसगढ़ से सटे भंडरिया क्षेत्र में हाथियों ने आधा दर्जन घरों को...

छतीसगढ़ से सटे भंडरिया क्षेत्र में हाथियों ने आधा दर्जन घरों को किया क्षतिग्रस्त, लकड़बघा ने बछड़े को मारकर किया घायल

27
0

रमकंडा(गढ़वा):रमकंडा भंडरिया वन क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है।जंगली जानवर के लगातार आतंक से लोगो पूरी तरह से दहशत में है।बीती रात भंडरिया वन क्षेत्र के सिंजो गांव में हाथियों के झुंड ने अनाज की खोज में आधा दर्जन घरों में क्षतिग्रस्त कर दिया,साथ ही घर के अंदर रखे गए अनाज को चट कर गए।इनमें सिंजो गांव निवासी अजय सिंह,बाबुलाल सिंह,रवींद्र कोरवा,दिलबासी देवी का नाम शामिल है।साथ ही सुशील सिंह के खेतों में लगी गेंहू की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया।सूचना के बाद पहुँचे भंडरिया वनपाल कमलेश कुमार ने मामले की जांच की।वहीं मुआवजा का आश्वशन दिया।जानकारी देते हुये ग्रामीण सुशील सिंह,अजय सिंह,हुसैनी सिंह, निरंजन सिंह,सुभाष सिंह,कमल सिंह,निरंजन सिंह सहित अन्य लोगो ने बताया की रात के करीब 12 बजे हाथी गांव में पहुंचकर रवींद्र कोरवा का घर गिराने लगा। इसी दौरान घर के अंदर सो रहे रविंद्र कोरवा बाल बाल बच गए।जानकारी के अनुसार हाथी जिस कमरे के दीवार को गिरा रहा था।

उसी के कमरे में वह सोया हुआ था। इसी दौरान हाथी की आवाज सुनते ही उसने घर के दूसरे कमरा में भागने लगा लेकिन इसी दौरान भागने के क्रम में दीवार गिरने से दीवार मलबे से शरीर के कई हिस्सों में चोट लगा है।वही कमरे में रखे गए सभी सामान दबकर बर्बाद हो गया।उसके बाद उसने भागते हुए घर के दूसरे कमरे में जाकर शोरगुल करना शुरू किया।तब जाकर हाथी चिहाड़ मारते हुए गांव के दूसरे टोले में जाकर अजय सिंह,बाबुलाल सिंह एवं दिलबासी देवी के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।वही घर के अंदर रखें गए अनाज चट कर गए।घटना के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर एकजुट होकर टॉर्च जलाकर एवं टीना बजाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा तब तक हाथी ने सुशील सिंह के खेत मे लगी गेंहू की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया।

मदगडी गांव में लकड़बघा ने बछड़े को मारा

शनिवार की अहले सुबह भंडरिया वन क्षेत्र के मदगडी गांव में दो लकड़बघे ने हमला करते हुए मदगड़ी गांव निवासी शिवशंकर महतों के एक बछड़े को मारा डाला। लकड़बघे द्वारा बछड़े के मारे जाने की पुष्टि वन विभाग ने की है। घटना की सूचना के बाद जांच करने पहुंचे भंडरिया वन क्षेत्र के वनपाल कमलेश कुमार ने फुटमार्क की पहचान कर एवं हमला किए जाने की तरीके से लकड़बघा होने की स्पष्ट पुष्टि की।घटना के संबंध में बताया गया कि बछड़ा घर के बगल में बांधा हुआ था।इसी इसी दौरान दो लकड़बघे ने अहले सुबह 3बजे हमला करते हुये मारा डाला।घटना के बाद जब तक लोग घर से बाहर निकलते तब तक दोनों लकड़बघे जंगल की ओर भाग निकला।