Home छतीसगढ़ कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का पहला दिन….राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ले रहे...

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का पहला दिन….राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ले रहे हैं स्टीयरिंग कमेटी की बैठक….सचिन पायलट पहुंचे

23
0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। पहले सूचना थी कि राहुल गांधी दोपहर 2 बजे के बाद पहुंचेंगे, लेकिन अचानक उनके आने पर संशय हो गया है। महाधिवेशन में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं। मीडिया से सचिन पायलट ने कहा कि, 2024 तक कैसे NDA को पराजित कर पाएंगे, उस विषय पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी।

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा की जाएगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राहुल के देर से आने की वजह से माना जा रहा है कि वो स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगीं ऐसा बताया जा रहा है, हालांकि एक चर्चा यह भी है कि प्रियंका भी महाधिवेशन में शामिल नहीं होंगी।

मंच पर सबसे पहले अबुल कलाम की तस्वीर
रायपुर में हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन में बाईं ओर से मंच को देखने पर सबसे पहले जो तस्वीर दिखती है वो है अबुल कलाम आजाद की। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख राजनीतिक नेता थे और 1923 और 1940 में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। इसके बाद मंच की तस्वीरों में सुभाष चंद्र बोस, भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह हैं।

40 हजार से ज्यादा रोटी रोज, बाहर कितनी भी गर्मी होगी डोम रहेंगे ठंडे

12 से ज्यादा डोम लगभग तैयार कर लिए गए हैं। हर डोम एयरकंडीशंड रहेंगी और इनकी कूलिंग क्षमता 350-350 एसी के बराबर है। इसके लिए एसी की पाइप लाइनें बिछा दी गई हैं। मंच के आसपास ही 170 से ज्यादा एसी रहेंगे। हर दिन 20 हजार लोगों के लिए खाना बनेगा। 9 छोटे-बड़े किचन डोम बने हैं। हर सेक्टर में बैठे लोगों के लिए किचन है जहां सैंकड़ों किलो आटा, चावल सब्जियां रोज पकेंगी। यहां छत्तीसगढ़िया मिलेट्स के व्यंजन, मुनगा की सब्जी, चीला पकाया जा रहा है।