ग्राम-तामासिवनी
- ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
- ग्राम पारागांव तथा चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
- ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
- पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा।
- भेलवाडीह-उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
- ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ की जायेगी।
- शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जायेगी।
- ग्राम कुरु तथा ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
- ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
- तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृति।
- गोबरा नवापारा में मुक्तिधाम का निर्माण।
ग्राम-खोरपा
- ग्राम चोरपा में उप तहसील कार्यालय खोला जायेगा।
- ग्राम खोरपा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।
- ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
- ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।
- नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा दिया जायेगा।
- अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता 50 बिस्तर की जायेगी।
- ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
- ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
- अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे को गौरव पथ निर्माण।
- शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्वर्गीय श्री आशाराम डहरिया जी के नाम पर किया जाएगा।
- खोरपा में आई.टी.आई. के भवन का निर्माण किया जाएगा।



