Home छतीसगढ़ दुर्ग पुलिस ने 9 सटोरियों को नोएडा से किया गिरफ्तार:लायन बुक-15 नाम...

दुर्ग पुलिस ने 9 सटोरियों को नोएडा से किया गिरफ्तार:लायन बुक-15 नाम से 5 पैनल का किया जा रहा था संचालन,मास्टर माइंड सोनू फरार

32
0

पांच अलग-अलग राज्यों में चला रहा सट्टा
ग्रेटर नोएडा में पैनल का संचालक वैशाली नगर निवासी सोनू नाम का युवक चला रहा था। उसी ने इन 9 आरोपियों को नोएडा नौकरी के लिए भेजा था। सोनू के साथ वैशाली नगर निवासी अंकित कनौजिया भी इसमें बड़े रूप से सक्रिय था। अंकित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक से इंजीनियरिंग कर रहा है।

सोनू के घर नोटिस चस्पा करेगी पुलिस
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा सहित 5-6 अन्य राज्यों में सोनू काफी लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा का पैनल चला रहा था। अंकित ने उसका घर देखा है। वैशाली नगर में उसकी गिफ्ट शॉप है। पुलिस उसके यहां जाएगी। उसके घर वालों को नोटिस देगी। यदि इसके बाद सोनू ने सरेंडर नहीं किया तो उसके नाम पर कुर्की वारंट जारी किया जाएगा।
इन पैनल का किया जा रहा था संचालन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के द्वारा लॉयन-15 के 5 पैनल चलाए जा रहे थे। इसमें लॉयन-एक्स, 99एक्स, लेजर-247, बेटभाई-9 और स्काई एक्स के नाम शामिल हैं।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

लोकेश कलवानी पिता सुरेश कुमार (32 वर्ष) निवासी सुंदर बाजार भाटापारा
अभिषेक सिंह पिता अखिलेश्वर सिंह (37 वर्ष) निवासी शांति नगर सड़क 5बी भिलाई
विशाल कुशवाहा पिता रमापति कुशवाहा (24 वर्ष) निवासी गणेश नगर, एसीसी जामुल, भिलाई
अंकुश वर्मा पिता दिलीप वर्मा (25 वर्ष) निवासी संग्राम चौक, कैम्प-1, छावनी भिलाई
आकाश साहू पिता यशवंत साहू (24 वर्ष) निवासी हार्डवेयर लाइन, सुपेला
अंकित कनौजिया पिता प्रकाश कनौजिया (24 वर्ष) निवासी शॉप नंबर 8, वैशाली नगर भिलाई
वैभव सिंह पिता वैदेही शरण ठाकुर (24 वर्ष) निवासी टिकरापारा बिलासपुर
शुभम राव पिता ए जगन्नाथ राव (19 वर्ष) निवासी एचएससीएल कालोनी सेक्टर 6 भिलाई
डी आशीष पिता डी पूट्टू राव (20 वर्ष) निवासी जोन-1, सड़क 15, खुर्सीपार, भिलाई