Home छतीसगढ़ ‘CM भूपेश कम्यूनिज्म के आधार पर सरकार नहीं चला पाएंगे’:रायपुर में केंद्रीय...

‘CM भूपेश कम्यूनिज्म के आधार पर सरकार नहीं चला पाएंगे’:रायपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बोले- विवेकानंद ने कहा था खत्म होगा साम्यवाद

19
0

केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को रायपुर पहुंचे थे। बुद्धिजीवियों को बजट समझाने पहुंचे मेघवाल ने बजट को लेकर पुरानी सरकारों की आलोचना की। उन्होंने कहा, स्वामी विवेकानंद ने कहा था कम्यूनिज्म खत्म होगा। अगर भूपेश बघेल कम्यूनिस्टों के आधार पर सरकार चलाना चाहेंगे तो नहीं चला सकेंगे क्योंकि स्वामी जी ने ये घोषणा की थी कि ये खत्म होगा।

वीआईपी रोड स्थित एक होटल में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय बजट पर बात करते हुए कहा, राज्य सरकार कोई प्रस्ताव देगी तो स्वामी विवेकानंद जी के नाम से कोई म्यूजियम या कुछ और बनाएंगे जिससे लोग आगे बढ़ने की प्रेरणा ले सके। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि कम्यूनिज्म खत्म होगा अगर भूपेश पटेल कम्युनिस्ट के आधार पर सरकार चलाना चाहेंगे तो नहीं चला सकेंगे क्योंकि स्वामी विवेकानंद जी ने ये घोषणा की थी ये खत्म होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 21वीं सदी में विश्व का नेतृत्व एशिया करेगा और अगर ऐसा हुआ तो एशिया का नेतृत्व करने वाला देश तो भारत हो। इस कल्पना को साकार करने वाला हमारा बजट है।

उन्होंने बताया पहले देश के बजट को प्राथमिकता में नहीं लिया जाता था। तब बजट शाम 5 बजे प्रस्तुत किया जाता था। अटल जी की सरकार ने इसके समय को बदला और सुबह 11 बजे बजट प्रस्तुत होने लगा। तब भी यह बजट फरवरी के आखिरी दिन यानी 28 या 29 फरवरी को प्रस्तुत होता रहा। प्रधानमंत्री मोदी इस बजट को एक फरवरी को प्रस्तुत करवाना शुरू किया, ताकि बजट में जो प्रावधान किए जाते है उन्हे समय से खर्च किया जा सके। पहले की सरकारें बजट को पास कराने में काफी समय लगाती थीं। देर से खर्च करना शुरु करती थी। वर्ष के अंतिम समय में बिना सोचे समझे कहीं भी खर्च करती थी। अब सब कुछ प्लानिंग से होता है यह भी एक इकोनॉमिक रिफॉर्म है।

पहले की सरकारें बजट खर्च ही नहीं करती थी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा पहले की सरकारें पैसा ही खर्च नही करती थीं। बजट का आकार बहुत छोटा है। मोदी सरकार बहुत पैसा खर्च कर रही है। देश की कनेक्टिविटी को बहुत बेहतर किया जा रहा है। रोड,एयरपोर्ट यहां तक पर्वतीय इलाकों में भी काम किया जा रहा है। पानी के रास्ते से भी परिवहन आसान हो इसके लिए तक कार्य हो रहा है। इन्ही सब योजनाओ से भारत विश्व गुरु होगा।

अभी सबसे तेज आर्थिक विकास वाला देश है भारत

केंद्रीय मंत्री ने कहा, कोविड के बाद कई विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाएं चौपट हो गईं। उनकी जीडीपी एक या दो प्रतिशत ही रह गई परंतु भारत पूरे विश्व में सबसे तेज गति से विकास करने वादा देश बन गया है। आने वाले समय में अमेरिका और चाइना के बाद भारत ही सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगा।

आवास योजना से जीडीपी ग्रोथ बढ़ेगी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा, जीडीपी में ग्रोथ के लिए खपत एक बहुत प्रमुख हिस्सा होता है प्रधानमंत्री आवास जैसी कई योजनाएं देश की खपत को बढ़ा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास बनने से सीमेंट, रेत, ईट बिकेगा। लोगों को मजदूरी मिलेगी, रंग रोगन के सामान इस्तेमाल होंगे। घर बनने के बाद लोग टीवी, फ्रीज भी खरीदेंगे। ये ऐसी योजनाएं हैं जिससे एक साथ कई वस्तुओ की खपत बढ़ती है। हर वर्ग के लोगो को इससे फायदा मिलता है।

ये विशेषताएं भी गिनाईं

  • तकनीक में हम बहुत अच्छा कर रहे हैं अन्य देशो पर आश्रित नहीं होना है इसीलिए 5जी के लिए 100 लैब्स की स्थापना की घोषणा भी की गई है।
  • एग्रीकल्चर सेक्टर में 20 लाख करोड़ का निवेश किया जाना है, आधारभूत संरचना के लिए 10 लाख करोड का। इन सब योजनाओं से देश में वस्तुओ की डिमांड और खपत बढ़ेगी।
  • मिडिल क्लास व्यक्ति को 7 लाख तक टैक्स में जो छूट दी गई है। टैक्स की राशि में जाने वाली इस रकम को वह कही न कही खर्च करेगा उससे फिर डिमांड और खपत बढ़ेगी।

यह लोग थे इस सम्मेलन में

बुद्धिजीवी सम्मलेन में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री पुन्नुलाल मोहिले, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, नरेश गुप्ता, अमित चिमनानी, निश्चय वाजपेयी, राजेश अग्रवाल, गणेश शंकर मिश्रा, सीए एसोसिएशन, सीएस एसोसिशन, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, कैट, अधिवक्ता संघ, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।