Home छतीसगढ़ CG की टीचर और स्टूडेंट्स से PM मोदी की चर्चा:प्रधानमंत्री ने कहा-...

CG की टीचर और स्टूडेंट्स से PM मोदी की चर्चा:प्रधानमंत्री ने कहा- अपनी क्षमताओं पर रखें विश्वास, मां से सीखें टाइम मैनेजमेंट रायपुर9 घंटे पहले

16
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कर रहे हैं। देशभर के छात्र, अभिभावक और शिक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनसे जुड़े हैं। इसके अलावा देशभर के छात्र, शिक्षक और अभिभावक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पीएम मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, उस पर फोकस करें और किसी भी दबाव में नहीं आएं।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर टाइम मैनेजमेंट सीखना है, तो आप अपनी मां से सीखें। मां के पास सबसे ज्‍यादा काम होता है, लेकिन उसका टाइम मैनेजमेंट इतना अच्‍छा होता है कि हर काम समय पर होता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा मेरी भी परीक्षा है। देश के विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे हैं। मुझे ये परीक्षा देने में आनंद आता है।’

बस्तर से रूपेश कश्यप ने पूछा कि परीक्षा में नकल से कैसे बचें?

सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मुझे खुशी हुई कि हमारे विद्यार्थियों को भी यह लग रहा है कि परीक्षा में जो गलत होता है, उसका रास्ता खोजना चाहिए। मेहनती विद्यार्थियों को इसकी चिंता रहती है कि मैं इतनी मेहनत करता हूं और ये चोरी करके नकल करके गाड़ी चला लेता है। पहले भी चोरी करते होंगे लोग, लेकिन छिपकर। अब गर्व से करते हैं कि सुपरवाइजर को बुद्धू बना दिया। ये जो मूल्यों में बदलाव आया है, वो बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र पढ़ने के लिए समय निकालने के बजाय नकल के लिए चिट बनाने में टाइम देते हैं। इसकी बजाय उतना ही समय क्रिएटिविटी को सीखने में लगा दें, तो शायद अच्छा कर जाएं।’