Home छतीसगढ़ इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के बीच घुसा बच्चा:दौड़कर रोहित शर्मा के गले लगा, सुरक्षाकर्मी...

इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के बीच घुसा बच्चा:दौड़कर रोहित शर्मा के गले लगा, सुरक्षाकर्मी तुरंत ले गए बाहर

15
0

रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया। इस बीच हुए एक मोमेंट ने इंडियन स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा को चौंका दिया। दरअसल स्टेडियम में सारे सुरक्षा घेरों को तोड़कर एक 12-15 साल का फैन मैदान में घुस आया। रोहित शर्मा ने जैसे ही एक चौका लगाया, बच्चा लांग ऑन एरिया से मैदान में कूदा और दौड़कर रोहित के गले लग गया। इतने में दूसरी ओर से आए सुरक्षाकर्मी ने झटककर लड़के को हटाया। इससे रोहित शर्मा एकदम चौंक गए और खुद को गिरने से संभाला। इंडिया की शानदार जीत का जश्न पूरे स्टेडियम में डांस के साथ मनता रहा।

बीच मैच में हुई इस घटना से रोहित शर्मा, नाराज दिखे। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी हैरान रह गए कि आखिर ये कैसे हो गया। दूसरी तरफ लाइव सीन को देख रहे क्रिकेट प्रेमियों ने जबरदस्त हूटिंग की। लड़के काे मैदान में घुसने से रोकने में नाकाम सुरक्षाकर्मी बाद में उसे वहां से भगाते हुए बाहर लेकर गए। इसके बाद स्टेडियम के चारों ओर पुलिस ने पहरा बढ़ाया गया। निगरानी के लिए वालंटियर्स लगाए गए।

इस फैन पर लग चुका है साढ़े 6 लाख का फाइन
दो महीने पहले भारत और जिम्बाब्वे मैच के दौरान एक भारतीय फैन को मैदान में जबरन घुसना महंगा पड़ गया। उसे अब 6.50 लाख रुपए का जुर्माना देना पड़ा। रायपुर की तरह उस मैच में भी एक लड़का मैदान में घुस आया और सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंच गया। उसे रोते देखा गया। मैदान पर सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और खींचने लगे।

जीत ने जीता फैंस का दिल तो किया डांस
रायपुर के स्टेडियम में मैच के दौरान माहौल में क्रिकेट की खुमारी पूरी तरह से नजर आई। रोहित शर्मा के एक्सीलेंट शॉट और विराट कोहली की पिच पर एंट्री से फैंस की दीवानगी और बढ़ गई। इंडिया ने जब न्यूजीलैंड को रायपुर की धरती पर हराकर जीत हासिल की तो स्टेडियम में भारत माता की जय के नारे लगे।