Home छतीसगढ़ मौसम का हाल:बादल और हवा थमने से पारा 26 डिग्री पहुंचा, ठंड...

मौसम का हाल:बादल और हवा थमने से पारा 26 डिग्री पहुंचा, ठंड से राहत

10
0

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ने से मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को हवा नहीं चली और बादल छाए रहने से दिन के तापमान में चौबीस घंटे के भीतर 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर पहुंच गया। इससे अन्य दिनों की तुलना में दिन में ठंड का असर कम रहा और लोगों को कुछ राहत मिली।

हालांकि बीते तीन दिनों से बादलों के असर से बना हुआ है और अगले दो दिन तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है। इधर न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 10 डिग्री ही रहा, लेकिन इसमें भी अगले दो दिन में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बादल छंटते ही एक बार फिर तापमान में तेजी गिरावट दर्ज की जाएगी।

विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद गिरेगा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के अनुसार उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ने से सर्द हवा में ठहराव आ रहा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगले 48 घंटे तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है। इसके बाद बादल छंटते ही तेजी से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।