Home छतीसगढ़ 11 दिन में माओवादियों ने 2 लोगों को किया रिहा:24 दिसंबर को...

11 दिन में माओवादियों ने 2 लोगों को किया रिहा:24 दिसंबर को 4 लोगों का किए थे अपहरण, रात तक पहुंचेंगे गांव

11
0

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पेटी ठेकेदार समेत जिन 4 लोगों का माओवादियों ने अपहरण किया था अब उन्हें छोड़ दिया गया है। इनमें से 2 लोगों को मंगलवार को रिहा किया था, जबकि, 2 की रिहाई आज हुई है। इसकी जानकारी खुद इनके परिजनों ने मीडिया को दी है। फिलहाल, आज जिनकी रिहाई हुई है वे लोग अब तक जिला मुख्यालय नहीं पहुंचे हैं।

दरअसल, माओवादियों ने लोहंडीगुड़ा निवासी टेमरू नाग और बारसूर निवासी चापड़ी बत्तैया को जिले के एक गांव के जंगल में लाकर छोड़ा है। दोनों सुरक्षित हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि, दोनों देर शाम तक जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगे। इनके परिजन भी उसी गांव की तरफ गए हुए हैं। ठीक 11 दिन बाद माओवादियों के चंगुल से दोनों रिहा हुए हैं।

24 दिसंबर को किया था अपहरण

जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोरना गांव में सड़क निर्माण के काम से गए पेटी ठेकेदार समेत 4 लोग 24 दिसंबर से लापता थे। बाद में पता चला था कि माओवादियों ने उनका अपहरण कर लिया है। जिसके बाद उनके परिजनों ने माओवादियों से उनकी रिहाई की अपील की थी। वहीं 10 दिन बाद मंगलवार को कोंडागांव निवासी निमेंद्र कुमार दीवान और नीलचंद नाग को छोड़ा दिया था। वे मीडिया के सामने कुछ कहने की स्थित में नहीं हैं।