Home छतीसगढ़ शहर से गांव तक कोहरे की चादर:एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग...

शहर से गांव तक कोहरे की चादर:एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, अंबिकापुर में 3 दिन की छुट्टी घोषित

10
0

छत्तीसगढ़ के मौसम ने फिर अचानक करवट ली है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से हो रही हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। शहर से लेकर गांव तक कोहरा छाया हुआ है। दुर्ग जिले के तापमान में 9 डिग्री की गिरावट आई है। ठंड के बीच लोग घर से रेन कोट और छाता लेकर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक कल 5 जनवरी को भी दुर्ग जिले का तापमान ऐसी ही बना रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनी है। बुधवार को बारिश होने से दुर्ग जिले के तापमान में गिरावट आई है। वहीं अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़का है। न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति

राजधानी में खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। सभी यात्रियों को नागपुर ले जाया गया। जब तक मौसम साफ नहीं होता, उन्हें उड़ान की इजाजत नहीं है। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 9.50 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। 11.30 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करना था। यहां मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल गई। इस वजह से फ्लाइट को नागपुर ले जाया गया। वहीं अहमदाबाद से उड़ान भरी इंडिगो की फ्लाइट को भी भुनेश्वर डायवर्ट किया गया है।

अंबिकापुर के स्कूलों में 3 दिन की छुट्टियां

ठंड के प्रकोप को देखते हुए बलरामपुर के बाद अब अंबिकापुर में भी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिया गये हैं। अंबिकापुर में 3 दिनों तक छुट्‌टी घोषित की गई है। 7 जनवरी तक छुट्टी के आदेश दिये गये हैं। 7 जनवरी तक प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्कूल बंद रहेंगे। कलेक्टर कुंदन कुमार ने आदेश जारी किया। ठंड के कारण बच्चों की तबियत नहीं बिगड़े, इसलिए सरगुजा जिला प्रशासन ने विंटर वेकेशन को बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं घने कोहरे के कारण स्कूल बसों को भी आने-जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे हादसों की आशंका भी लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनी है। बुधवार को बारिश होने से दुर्ग जिले के तापमान में गिरावट आई है। वहीं अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़का है। न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

बलरामपुर के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी
बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए 4 और 5 जनवरी को सभी निजी व शासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि पहले से ही सुबह की पाली के स्कूल 9 बजे से लग रहे हैं। दिनभर शीतलहर चलने व आगामी दो दिनों में तापमान में और गिरावट के मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है।

दुर्ग में सुबह से ही बादल छाए रहे और कोहरा देखने को मिला। शहरी क्षेत्रों में जहां कम कोहरा है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा काफी अधिक बताया जा रहा है। दुर्ग जिले की बात करें तो मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार सुबह यहां का तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया है।