Home छतीसगढ़ गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई:दो लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई:दो लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

20
0

गढ़चिरौली पुलिस ने दो लाख रुपए के एक ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम वट्टे उर्फ​प्रदीप वनजा वड्डे उम्र 40 वर्ष भामरागढ़ के गांव मौजा नेलगुंडा निवासी है। सूचना मिली थी कि वह नेलगुंडा में छुपा हुआ है।

गोपनीय सूचना के आधार पर गढ़चिरौली पुलिस बल के विशेष मिशन दल के जवानों ने उसे उस समय हिरासत में ले लिया जब वह मिशन पर था। गढ़चिरौली जिले में नक्सली हमेशा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं और पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने या मारने की योजना बना रहे हैं।

यह नक्सली कोई जानलेवा काम करने की नियत से गांव में छिपा हुआ था। गढ़चिरौली पुलिस बल समय रहते उसकी दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को रोकने में सफल रहा है। वह 1997 में नक्सलियों में शामिल हुआ और वर्तमान में भामरागढ़ दलम में एक सदस्य के रूप में काम कर रहा है।

उसके खिलाफ 3 पुलिस हत्या, 8 हत्या, 3 मुठभेड़, 1 डकैती और एक अन्य सहित कुल 13 अपराध दर्ज हैं। गढ़चिरौली पुलिस बल द्वारा चलाए गए प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान के कारण अब तक कुल 60 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 3 नक्सलियों को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मार गिराया गया।