Home छतीसगढ़ छत्तीसगढ़ आएंगी कुमारी शैलजा:कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा,...

छत्तीसगढ़ आएंगी कुमारी शैलजा:कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहला दौरा, ठेंठ अंदाज में स्वागत की तैयारियां, लेंगी अहम बैठक

11
0

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर आ रही हैं। ये पहला मौका होगा जब प्रदेश प्रभारी बनने के बाद वो रायपुर आएंगी। रायपुर में वो प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं से मुलाकात करेंगी। यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कुमारी शैलजा पार्टी की अहम बैठक में शामिल होंगी।

कुमारी शैलजा 25 दिसंबर रविवार को विस्तारा फ्लाइट से शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर रायपुर पहुंचेंगी। 26 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे राजीव भवन में वो प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद 27 दिसंबर मंगलवार को सुबह 9 बजकर 10 बजे पर रायपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

कुमारी शैलजा बतौर प्रभारी पहली बार रायपुर आ रही है, इस लिहाज से उनके खास स्वागत की तैयारियों में प्रदेश कांग्रेस जुट चुकी है। ठेठ छत्तीसगढ़िया अंदाज में उनका स्वागत होगा। प्रदेश के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी शैलजा चख सकती हैं। शुक्रवार को उन्होंने हरियाणा में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी शिरकत की इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अश्यक्ष मोहन मरकाम भी साथ ही थे।

जानिए कौन हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई प्रभारी
कुमारी शैलजा को हरियाणा की खांटी राजनीति का चेहरा कहा जाता है। उनका जन्म 24 सितंबर 1962 को हरियाणा के हिसार जिले हुआ था। नई दिल्ली के जीसस सेंट मेरी स्कूल में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमफिल किया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1990 में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने से की। वह दो बार सिरसा व दो बार अंबाला से सांसद रही हैं।

2014 से वर्ष 2020 तक राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में अंबाला लोकसभा से चुनाव हार गई थी। वह यूपीए की दोनों सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। उनके पिता चौधरी दलबीर सिंह भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिता भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।कुमारी शैलजा कांग्रेस के बड़े नेता रहे चौधरी दलवीर सिंह की बेटी हैं। सिंह भी हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष और केन्द्र में कई बार मंत्री रहे हैं। पिता की विरासत को संभालने वाली शैलजा भी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री के पदों पर रह चुकी हैं।