Home छतीसगढ़ संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन

संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन

10
0

नगर के चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। विगत दिनों में नसरुल्लागंज में आयोजित अंडर-14 संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें नगर के खिलाड़ी भी चयनित होकर राज्य स्तरीय कबड्डी में अपना स्थान बनाया है। रीवा में होने जा रही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता देव गुप्ता, भानु भूमरकर, शिव रघुवंशी, अनिकेत सोनी भाग लेंगे।

खिलाड़ियों के चयन पर कोच कुलवंत बागड़ी, शुभम भाटी और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।