मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज नवगठित जिला सक्ती के अंतर्गत विकासखण्ड मालखरौदा के ग्राम छपोरा पहुंचे। उन्होंने ग्राम छपोरा के गौठान में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर ग्रामवासियों से चर्चा की शुरूआत की। इस दौरान शासन द्वारा जनहित में चलाई जा रही कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक विकास कार्यों की सौगात भी दी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने लोगों के उत्थान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में खूब सराहना की। इस तारतम्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज भेंट-मुलाकात के दौरान सक्ती से पहुँचे श्री मोहम्मद हारून ने अपने स्वास्थ्यगत समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए 3 लाख रूपये की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने जिस पर ईलाज की गम्भीरता को देखते हुए विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत श्री हारून को 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही कहा- आपके स्वास्थ्य की चिंता करना हमारी जवाबदारी है। इसके लिए मुख्यमंत्री सम्बंधित अधिकारियों को समुचित उपचार हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिए। जिस पर मोहम्मद हारून ने मुख्यमंत्री के दरियादिली के प्रति खूब आभार व्यक्त किया।