Home छतीसगढ़ जांजगीर में स्वर्ण कमल में विराजेंगी मां दुर्गा:अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर...

जांजगीर में स्वर्ण कमल में विराजेंगी मां दुर्गा:अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर प्रवेश द्वार; हीरे-मोती और रत्नों से सजी 35 फीट ऊंची होगी प्रतिमा

7
0

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में इस साल भव्य रूप से दुर्गा पूजा मनाने की तैयारी की जा रही है। यहां का नैला दुर्गोत्सव देश भर में मशहूर है। इस बार दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर 110 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है।हीरे-मोती और रत्नों से जड़ित 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

नैला में दुर्गा पूजा के लिए बनाए जा रहे विशाल पंडाल में इस बार मुख्य आकर्षण स्वर्ण कमल होगा, जिसमें मां दुर्गा विराजमान रहेंगी। वहीं उनके सिर पर चांदी की छत्र लगाई जाएगी। करीब 20 फीट व्यास वाले चांदी के छत्र के नीचे स्वर्ण कमल में मां दुर्गा विराजमान रहेंगी।

नैला स्टेशन में बनने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा हर साल एक से बढ़कर एक होती है। चाहे हीरे-मोती और नवरत्नों से जड़ित प्रतिमा हो या 50, 200, 500 और 2000 रुपए के नए नोटों से सुसज्जित मां दुर्गा की मूर्ति। हालांकि कोरोना महामारी के कारण नैला में पिछले 2 साल से दुर्गा पूजा बहुत ही सामान्य तरीके से गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई जा रही थी, लेकिन इस साल पूरे धूमधाम से इसका आयोजन होने वाला है।