Home देश नोएडा के ट्विन टावर मलबे में तब्दील:3700 किलो बारूद से दोनों टावर...

नोएडा के ट्विन टावर मलबे में तब्दील:3700 किलो बारूद से दोनों टावर जमींदोज, 15 करोड़ में बिकेगा मलबा; पास की इमारतों को नुकसान नहीं

11
0

नोएडा के सेक्टर 93 में बने सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर दोपहर ढाई बजे ढहा दिए गए। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगा। ब्लास्ट से पहले करीब 7 हजार लोगों को एक्सप्लोजन जोन से हटाया गया। सबसे पहले देखिए ट्विन टावर गिरते वक्त नजारा कैसा था…
टावर गिरने के बाद प्रशासन के क्लियरेंस तक 5 रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही रुकी रहेगी। यहां नोएडा पुलिस के 560 से ज्यादा जवान मुस्तैद हैं। इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई थी। ब्लास्ट के बाद इलाके में पॉल्यूशन लेवल मॉनिटर करने के लिए स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई हैं।

आसपास की इमारतों को नुकसान नहीं पहुंचा
ट्विन टावर को गिराने के लिए विस्फोट की जिस तकनीक का इस्तेमाल किया गया, उसकी खासियत यही रही कि आसपास की किसी इमारत को नुकसान नहीं पहुंचा। घनी आबादी के बीचोंबीच बने दोनों टावर अपनी जगह पर जमींदोज हो गए और केवल धूल का गुबार ही नजदीकी इमारतों तक पहुंचा।
अपडेट्स…

ब्लास्ट से पहले ट्विन टावर के पास की दो सोसायटी में गैस और बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी।
नोएडा पुलिस ने एहतियातन ग्रीन कॉरिडोर बनाए थे। 6 अस्पताल स्टैंडबाई रखे गए थे।
दोपहर 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया गया। प्रशासन की सलाह पर ही इसे खोला जाएगा।
एक्स्प्रेस वे के अलावा 5 और रूट बंद किए गए हैं। धूल हटने के बाद ही इन्हें खोला जाएगा।
ट्रैफिक डायवर्जन के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 99710 09001 जारी किया है।