नगर पालिक निगम भिलाई में पहली बार नवीन जनकल्याणकारी योजनाओं को सुगम, सरल और सहज रूप से लोगों तक पहुंचाने के लिए अभिनव प्रयास किया गया है। इसके तहत सेवा सारथी भिलाई के मोहल्ले, वार्ड एवं घरों तक पहुंचेगा।
सेवा सारथी के माध्यम से सरकार की सभी तरह की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। इससे लोगों को अनावश्यक भटकने से मुक्ति मिलेगी। दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
प्रारंभिक रूप से 12 प्रकार की सेवाएं इसमें प्रदान की जा रही है। जन्म प्रमाण पत्र एवं सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं सुधार, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, नल कनेक्शन, विवाह प्रमाण पत्र में सुधार, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं सुधार, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं सुधार, वृद्ध एवं विधवा पेंशन जैसी सुविधाएं लोगों को उनके मोहल्ले में ही मिलेंगी।
वार्डों में प्रमाण पत्र से वंचित लोगों को होगी सबसे ज्यादा सुविधा
महापौर नीरज पाल का कहना है कि सेवा सारथी के रूप में विभिन्न प्रकार की आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रदान करेंगे। भिलाईवासियों को इसके माध्यम से योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। वहीं जो लोग इन प्रमाण पत्रों से वंचित है उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। जन-जन तक इन योजनाओं को पहुंचाने का काम सेवा सारथी करेगा। अंतिम व्यक्ति तक को लाभ मिले, इसलिए सेवा शुरू की गई है।
हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजना का लाभ, इसलिए सेवा की शुरू
महापौर नीरज पाल का कहना है कि सेवा सारथी के रूप में विभिन्न प्रकार की आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रदान करेंगे। भिलाईवासियों को इसके माध्यम से योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। वहीं जो लोग इन प्रमाण पत्रों से वंचित है उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। जन-जन तक इन योजनाओं को पहुंचाने का काम सेवा सारथी करेगा। हमारा उद्देश्य है कि सरकार की योेजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए।
वार्डवार शेड्यूल तय, सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद भी लेंगे
निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने बताया कि निगम के सभी वार्डों में यह सारथी रथ जाएगा। इसके निउ वार्ड और क्षेत्रवार शेड्यूल भी तय किया जाएगा। संबंधित क्षेत्र के लोगांे को सारथी के पहुंचने की पूर्व सूचना दी जाएगी, ताकि वे अपने प्रकरण से संबंधित समस्त दस्तावेज पहल से तैयार रखे और सेवाएं उपलब्ध कराने में आसानी हो। इसमें वार्ड के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी।