Home छतीसगढ़ छत्तीसगढ़ पुलिस में ट्रांसफर:प्रदेश के 11 ASP-DSP बदले गए, मानपुर, पत्थलगांव जैसे...

छत्तीसगढ़ पुलिस में ट्रांसफर:प्रदेश के 11 ASP-DSP बदले गए, मानपुर, पत्थलगांव जैसे इलाकों में बदलाव

13
0

छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में बदलाव किए गए हैं। 11 ASP-DSP को बदला गया है। इसमें पत्थलगांव, मनेंद्रगढ़, खैरागढ़ जैसे इलाकों के अधिकारियों को बदला गया है। इसे लेकर सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, नेहा पांडेय को डोंगरगढ़ से खैरागढ़, आकाश मरकाम को मोहला मानपुर भेजा गया है। इसी प्रकार महेश्वर नाग को एएसपी ट्रैफिक रायगढ़ से सारंगढ़ का एएसपी बनाया गया है। वहीं संदीप मित्तल को जशपुर जिले के कुनकुरी का एएसपी बनाया गया है।