चोरों ने धावा बोलकर 10 लाख के जेवर और कैश पार कर दिए। डेढ़ घंटे बाद इंजीनियर डिनर करके लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। आलमारी में रखा कैश व जेवर गायब है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को शक है कि चोरी में लोकल गिरोह का हाथ है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि चंगोराभाठा में अनुकूल ठाकुर का मकान है। वे बेंगलुरु की आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं।
कोरोना के बाद से वे घर से काम कर रहे हैं। शनिवार रात 8 बजे परिजनों को लेकर डिनर के लिए कुशालपुर गए थे। इसी दौरान चोरों ने धावा बोल दिया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर भीतर गए। बेडरूम की आलमारी का लॉक तोड़कर जेवर निकाल लिया। आलमारी में 4 लाख कैश था। 6 लाख से ज्यादा के जेवर थे। डेढ़ घंटे बाद जब घर लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।