Home छत्तीसगढ़ पात्र की जगह अपात्र की नियुक्ति, आर.टी.आई. की जानकारी मनमाफिक – अमिता...

पात्र की जगह अपात्र की नियुक्ति, आर.टी.आई. की जानकारी मनमाफिक – अमिता सिंह

33
0

रामानुजगंज ! बलरामपुर जिले मेंपारदर्शिता के नाम परबेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, पात्र अभ्यर्थी अपने सारे योग्यता प्रमाण पत्र देने के बावजूद भी अपात्र लोगो का नियुक्ति हो जाने के कारण मानसिक कष्ट से परेशान है। उनको न्याय पाने की उम्मीद ख़त्म नजर आ रही थी। जिसके कारण पात्र अभ्यर्थी ने सुचना के  अधिकार के तहत अपनी जगह दुसरे व्यक्ति की नियुक्ति पर जानकारी चाही थी, मामला स्वामी आत्मानंद विकास समिति जिला बलरामपुर छतीसगढ़ से दिनांक 14-02-2022 को हुए वाक इन इंटरव्यू (विषय व्याखयाता संस्कृत) में विनोद कुमार यादव पिता रामकेश्वर यादव के बी.ए., बी.एड., एम.ए., संस्कृत निवास प्रमाण पत्र एवं रोजगार पंजीयन व अन्य दस्तावेज़ का सुचना के अधिकार के तहत जानकारी चाही थी, जिसे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामानुजगंज द्वारा यह कहते हुए यह जानकारी निजी है, सम्बन्धित व्यक्ति के सहमती के बिना नही दिया जा सकता है। आवेदनकर्ता सह अभियर्थी  कुसमी निवासी अमिता सिंह ने बताया की मैं भी इस वाक इन इंटरव्यू में भाग लिया था जिसमे मेरे सारे प्रमाण पत्र के अलावा इंटरव्यू में भी सम्बंधित अभ्यर्थी से ज्यादा अंक प्राप्त हुआ था इसके बावजूद भी मेरी नियुक्ति नही करके मेरे साथ अन्याय किया गया है मैंने सुचना के अधिकार से जानकारी इसलिए माँगा था की मै अपनी योग्यता प्रमाण पत्र एवं विनोद यादव का प्रमाण पत्र मिलान कर पाता ताकि मुझे विश्वास हो की मेरे साथ अन्याय नही हुआ है निजी जानकारी बता कर दस्तावेज नही देने का कोई मतलब नही है जाहिर है की कुछ छिपाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल में नियुक्ति को लेकर काफी असंतोष वंचित छात्रों में देखा जा रहा है, इन नियुक्तियों को लेकर हाईकोर्ट जाने की भी तैयारिया हो रही है, सूत्र ये भी बताते है कई लोगो ने फर्जी अंकसूचि लगाकर नौकरी पाया है, अगर बारीकी से जाँच हो जाय तो कई लोग की नौकरी जा सकती है। कई की प्रमाण पत्र संदेह के घेरे में है जाँच होनी चाहिये।