Home देश 52,000 के करीब पहुंचे 10 ग्राम सोने के भाव, चांदी के क्या...

52,000 के करीब पहुंचे 10 ग्राम सोने के भाव, चांदी के क्या चल रहे रेट

18
0

सोने-चांदी के भाव में इस समय जोरदार तेजी देखने को मिल रही है, जिसके चलते ये 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज फिर सोने के भाव (Gold Price Today) में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव (Sone ka bhav) में 0.6 फीसदी की तेजी आई है वहीं, चांदी की कीमतें (Silver price) 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं.

52,000 के करीब पहुंचा सोना
अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 51,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. वहीं आज के कारोबार में चांदी सस्ती हुई है. आज 1 किलो चांदी का भाव 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 67,900 रुपये पर पहुंच गए हैं.

घर बैठे जानें सोने के रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.